Uncategorized
-
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, नाथ योगी समाज ने किया भव्य स्वागत कवर्धा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रथम कवर्धा आगमन पर कबीरधाम जिले के नाथ योगी समाज द्वारा जोरदार, भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के बीच समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने उप मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और राजनीतिक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। “भारत माता की जय”, “जय श्री राम” और “विजय शर्मा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। नाथ योगी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इस दौरान भृगु नाथ योगी ,कपिल नाथ योगी ,रघुनाथ योगी, दौलत नाथ योगी,और समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने राजनीतिक और सामाजिक एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय…
Read More » -
कवर्धा कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *भाभी की हत्या कर दुष्कर्म का झूठा स्वरूप देने वाली ननंद गिरफ्तार, कबीरधाम पुलिस ने त्वरित विवेचना से सुलझाई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी* ➤ *ननंद ने ही पारिवारिक रंजिश के चलते अपनी भाभी की योजनाबद्ध तरीके से की थी हत्या।* ➤ *हत्या के बाद घटना को दुष्कर्म का स्वरूप देकर पुलिस को गुमराह करने का किया गया प्रयास।* ➤ *घटना को दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का स्वरूप देकर पुलिस पुरुष पर या सामूहिक दुष्कर्म की ओर संदेह पैदा कर गुमराह करने के लिए शव को किया था निर्वस्त्र* ➤ *प्रारंभिक जांच एवं विवेचना में मृतिका के साथ किसी प्रकार के दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।* ➤ *कबीरधाम पुलिस की त्वरित, वैज्ञानिक एवं प्रोफेशनल विवेचना से आरोपी महिला को शीघ्र ही किया गिरफ्तार।* ➤ *आरोपी महिला पिछले लगभग 05 वर्षों से मायके में रह रही थी, जिसके चलते ननंद-भाभी के बीच लगातार विवाद एवं झगड़े होते रहते थे।*
कवर्धा कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *भाभी की हत्या कर दुष्कर्म का झूठा स्वरूप देने वाली ननंद गिरफ्तार, कबीरधाम पुलिस ने…
Read More » -
नगर पंचायत सहसपुर लोहारा उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचन व्यय निरीक्षण के लिए अधिकारियों की नियुक्ति* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
*नगर पंचायत सहसपुर लोहारा उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचन व्यय निरीक्षण के लिए अधिकारियों की नियुक्ति* कबीर क्रांति ब्रेकिंग…
Read More » -
*ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा आगमन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी का भव्य स्वागत* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
*ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा आगमन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी का भव्य स्वागत* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़…
Read More » -
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *थाना सिटी कोतवाली जिला -कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* *नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार एवं पीड़िता सकुशल बरामद।*
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *थाना सिटी कोतवाली जिला -कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* *नाबालिग बालिका के अपहरण…
Read More » -
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा तहसील और एसडीएम कार्यालय में बिना “नारियल” नहीं होता काम ? गरीब किसान और ग्रामीण परेशान… नक्शा, खसरा, फौती, बंटवारा जैसे छोटे-छोटे कामों के लिए भी लोगों को काटने पड़ रहे चक्कर पर चक्कर! आरोप है कि कार्यालय में वर्षों से जमे बाबुओं का ऐसा नेटवर्क बन गया है कि बिना “चढ़ोतरी” अधिकारी तक का पता नहीं बताया जाता। सवाल बड़ा है — जब जिला मुख्यालय का यह हाल है, तो पूरे जिले में क्या स्थिति होगी ? 5 से 10 सालों से एक ही जगह जमे कर्मचारियों की हो निष्पक्ष जांच कर्मचारियों और उनके परिवार की संपत्ति की हो जांच भ्रष्ट बाबुओं को तत्काल हटाया जाए गरीबों के काम बिना रिश्वत और बिना दलाल के हों उप मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में यदि जनता त्रस्त है, तो आखिर जिम्मेदार कौन ? ग्रामीणों का आरोप — “बिना पैसा दिए फाइल आगे नहीं बढ़ती…” अब जनता पूछ रही है — क्या भ्रष्टाचार पर चलेगा बुलडोजर ? या फिर गरीब यूं ही दफ्तरों के चक्कर काटते रहेंगे ? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा तहसील और एसडीएम कार्यालय में बिना “नारियल” नहीं होता…
Read More » -
*बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ श्रम और बाल तस्करी से मुक्त कराने में कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता।* *08 आरोपियों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।* *आरोपियों के विरुद्ध थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक-29/2026 पंजीबद्ध कर (BNS) की धारा 143(5), 146, 61(2), जेजे एक्ट की धारा 79 एवं 75, बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 3 एवं 14 तथा बंधुआ मजदूर प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम 1976 की धारा 16, 17 एवं 18 के तहत मामला दर्ज कर किया गया उचित वैधानिक कार्यवाही।* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ श्रम और बाल तस्करी से मुक्त कराने में कबीरधाम पुलिस को मिली…
Read More » -
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी एन योगी की रिपोर्ट सुशासन तिहार या डर का दरबार? शिकायतकर्ता और आरोपी आमने-सामने, ग्रामीणों में भारी आक्रोश! सरकार कह रही है “सुशासन तिहार” लेकिन गांवों में लोग पूछ रहे हैं — क्या यही सुशासन है? जिले में लगाए जा रहे क्लस्टर शिविरों में सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यदि शिकायत पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक या राशन दुकान संचालक से है, तो ग्रामीणों को उसी आरोपी के सामने शिकायत करनी पड़ रही है! सोचिए… जिस कर्मचारी के खिलाफ शिकायत, उसी के सामने फरियाद! फिर कैसे बोलेगा गरीब किसान? कैसे न्याय मांगेगा आम ग्रामीण? ग्रामीणों का आरोप — शिकायत के बाद काम अटकाने की धमकी नामांतरण, सीमांकन और गिरदावरी में परेशानियां राशन और पंचायत कार्यों में प्रताड़ना का डर शिविर में केवल खानापूर्ति और फोटो सेशन सबसे बड़ा सवाल जिला स्तरीय बड़े अधिकारी आखिर गायब क्यों? गोपनीय शिकायत काउंटर क्यों नहीं? ऑनलाइन मॉनिटरिंग और पारदर्शिता कहां है? ग्रामीणों का साफ कहना है — “यह सुशासन तिहार नहीं, दिखावटी दरबार बन गया है।” यदि शिकायतकर्ता सुरक्षित नहीं, तो सुशासन का दावा भी बेईमानी है! ग्रामीणों की मांग : गोपनीय शिकायत व्यवस्था लागू करो जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य करो शिकायतकर्ता की पहचान सुरक्षित रखो कार्रवाई और ट्रैकिंग सार्वजनिक करो नहीं तो आने वाले समय में यही “सुशासन तिहार” ग्रामीणों के गुस्से और अविश्वास का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। कबीर क्रांति न्यूज़ जनता की आवाज, सत्ता से सीधा सवाल!
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी एन योगी की रिपोर्ट सुशासन तिहार या डर का दरबार? शिकायतकर्ता और आरोपी आमने-सामने, ग्रामीणों…
Read More » -
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा (कबीरधाम) — एक तरफ जिले की सभी 471 ग्राम पंचायतों में 7 तारीख को “चावल महोत्सव” मनाने की तैयारी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि कई हितग्राहियों को पिछले तीन माह से राशन का चावल नहीं मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजों में योजनाओं को सफल दिखाने के लिए झूठी खबरें और विज्ञप्तियां जारी करवा रहे हैं, जबकि हकीकत में गरीब परिवारों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। मुख्य सवाल खड़े हो रहे हैं: जब तीन महीने का चावल वितरण ही नहीं हुआ, तो महोत्सव किस बात का? क्या अधिकारियों द्वारा आंकड़ों में हेरफेर किया जा रहा है? क्या शासन को गलत जानकारी भेजी जा रही है? ग्रामीणों की मांग: पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए दोषी अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई हो सभी पात्र हितग्राहियों को बकाया राशन तुरंत वितरित किया जाए यह मामला सीधे तौर पर गरीबों के हक और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की पारदर्शिता से जुड़ा है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह एक बड़ा प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का संकेत है। प्रशासन और जिला अधिकारियों को चाहिए कि वे इस मामले पर तुरंत संज्ञान लें, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंचे, न कि केवल कागजों तक सीमित रह जाए
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा (कबीरधाम) — एक तरफ जिले की सभी 471 ग्राम पंचायतों…
Read More » -
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 05 नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों (दन्तेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेन्द्रगढ़ एवं कुनकुरी-जशपुर) के लिए स्वीकृत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम में संविदा नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त पदों के अंतर्गत मेडिको सोशल वर्कर (03 पद), स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (01 पद), तकनीशियन (10 पद), सहायक ग्रेड-3 (01 पद) तथा डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट (01 पद) शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 06 मई 2026 से 13 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवेदन की प्रक्रिया, श्रेणीवार रिक्त पदों का विवरण, आवश्यक अर्हताएं, आयु सीमा, नियम एवं शर्तों की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट तथा नोडल चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
*शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये…
Read More »