कवर्धा

मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ की तीन सड़कों का भूमिपूजन** 15.40 किमी सड़क निर्माण से वनांचल में विकास को मिलेगी नई रफ्तार** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ की तीन सड़कों का भूमिपूजन**

15.40 किमी सड़क निर्माण से वनांचल में विकास को मिलेगी नई रफ्तार**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा,। वनांचल के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले तीन सड़क मार्गों का भूमिपूजन किया। कुल 15.40 किलोमीटर लंबाई की इन सड़कों के निर्माण से बैगा बाहुल्य क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार सहित आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में बड़ी सुविधा मिलेगी।

भूमिपूजन के तहत मुड़घुसरी-ठाकुरटोला मार्ग का 3.30 किमी, ठाकुरटोला-बांटीपथरा मार्ग का 4.00 किमी तथा सिंघारी-पांडातराई मार्ग का 8.40 किमी निर्माण किया जाएगा। सड़कों के बेहतर होने से वनांचल के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन मजबूत होगा और विकास कार्यों के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों का विकास शासन की प्राथमिकता है। सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। बेहतर सड़कें ग्रामीणों का जीवन आसान बनाने के साथ क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं का मार्ग भी खोलती हैं। इससे विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और आम नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत होगी।

ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, सुनीं समस्याएं

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, आवश्यक विकास कार्यों तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। श्री शर्मा ने कहा कि गांव के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता महत्वपूर्ण है और शासन द्वारा विकास कार्यों एवं योजनाओं के माध्यम से गांवों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष श्री विजय पाटिल, पूर्व जिला

Spread the love

Related Articles

Back to top button