कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट  ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, नाथ योगी समाज ने किया भव्य स्वागत  कवर्धा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रथम कवर्धा आगमन पर कबीरधाम जिले के नाथ योगी समाज द्वारा जोरदार, भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के बीच समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने उप मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और राजनीतिक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। “भारत माता की जय”, “जय श्री राम” और “विजय शर्मा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। नाथ योगी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इस दौरान भृगु नाथ योगी ,कपिल नाथ योगी ,रघुनाथ योगी, दौलत नाथ योगी,और समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने राजनीतिक और सामाजिक एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।

D.N. Yogi

ByD.N. Yogi

May 7, 2026

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, नाथ योगी समाज ने किया भव्य स्वागत 

कवर्धा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रथम कवर्धा आगमन पर कबीरधाम जिले के नाथ योगी समाज द्वारा जोरदार, भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के बीच समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने उप मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और राजनीतिक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। “भारत माता की जय”, “जय श्री राम” और “विजय शर्मा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

नाथ योगी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

इस दौरान भृगु नाथ योगी ,कपिल नाथ योगी ,रघुनाथ योगी, दौलत नाथ योगी,और समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने राजनीतिक और सामाजिक एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।

Spread the love

You missed