कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

‘‘श्रीमती संजीता गुप्ता (भा.व.से.) अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन एवं जलवायु परितर्वन विभाग रायपुर छ.ग. के मुख्य आतिथ्य में तितली सम्मेलन 2024 का समापन समारोह संपन्न‘‘

कवर्धा,,भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत आयोजित प्रथम तितली सम्मेलन 2024 (Butterfly Meet 2024) के तृतीय एवं समापन दिवस आज दिनांक 29.09.2024 को कवर्धा काष्ठागार में संपन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती संजीता गुप्ता (भा.व.से.) अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन एवं जलवायु परितर्वन विभाग रायपुर छ.ग. तथा अध्यक्षता श्री शशि कुमार (भा.व.से.) वनमंडलाधिकारी कवर्धा ने की।
आज उपस्थित समस्त प्रतिभागियों ने उनके द्वारा किये गये सर्वे के बारे में अनुभव साक्षा किये। समस्त प्रतिभागियों द्वारा 80 से अधिक तितलियों की उपस्थिति दर्ज की गयी है. कार्यक्रम में कु. स्वाभा सोनी के द्वारा विभिन्न तितलियों की जीवन शैली, पहचान, उनके भोजन एवं रहवास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पावर प्वाईंट प्रजेटेंशन की माध्यम से प्रदाय की गयी। श्री गौरव निहलानी के द्वारा इस आयोजन के लिए वनमंडलाधिकारी कवर्धा को बधाई प्रेषित किया गया तथा आगामी दिनों में भी इस तरह की कार्यक्रम में आयोजित कराने की बात कही।
मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती संजीता गुप्ता ने कहा कि तितली सम्मेलन 2024 एक महत्वपूर्ण आयोजन है, मैं इस आयोजन को लेकर वनमंडलाधिकारी कवर्धा को बधाई देती हूं। इस आयोजन से अति सुंदर तितलियों के विभिन्न प्रजातियों को जानने का अवसर प्राप्त होता है। आगामी दिनों में इस तरह के सर्वेक्षण में मैं स्वयं सम्मिलित रहूंगी। उन्होंने समस्त प्रतिभागियों एवं वनमंडल के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामना दी।
कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागी, समस्त उप वनमंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, एवं क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी, वनमंडल के कर्मचारीगण, पत्रकारगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़