: जल जीवन मिशन कबीरधाम में करोड़ों का घपला,, आर्थिक अपराध नियंत्रण शाखा एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही का इंतजार,, कबीरधाम जिले में लोकतंत्र को डस रहा है भ्रष्टाचार का विष धर,, ए, सी, बी, तेरा ध्यान किधर है करोड़ों की काली संपत्ति वाले जल जीवन मिशन के अधिकारी ईधर हैं,, छापा पड़ा तो करोड़ों उगलेंगे ,अधिकारी,, वषाॆ से जमें लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता सबईजिनियर एस डी ओ, बाबू को तत्काल हटाया जाय ,,,डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा जिले में भ्रष्टाचार कमीशन खोरी घटिया निर्माण फर्जीवाड़ा एवं रिश्वतखोरी चरम सीमा पर है पूरे प्रदेश में एंटी करप्शन ब्यूरो एवं आर्थिक अपराध नियंत्रण शाखा द्वारा लगातार छापा मार कार्यवाही किया जा रहा है किंतु कबीरधाम जिला उक्त कार्रवाई से बचा हुआ है जिले की जनता यहां व्याप्त भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है किंतु शासन प्रशासन में कब्जा जमाए भ्रष्ट तत्वों के आगे बेबस होकर महज आक्रोश ही प्रकट करने मन मसोस रही है जिला में जनता के लिए जनता द्वारा जनता की सरकार के बजाय भ्रष्टों के लिए भ्रष्टों द्वारा भ्रष्टों की सरकार कायम हो चुकी है जिले का बेलगाम नौकरशाही भ्रष्टाचार के फन से लोकतंत्र को लगातार डसे जा रहे हैं इन प्रशासनिक लुटेरों द्वारा जनता के खून पसीने की गाड़ी कमाई से संग्रहित राजकोष को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है इनके एवं उनके करीबों रिश्तेदारों नौकरों एवं करिबी दोस्तों की तिजोरी बैंक बैलेंस बीमा शेयर जमीन प्लांट गहने जेवर नगदी की सूक्ष्म जांच की जाए तो करोड़ों की आसानी निकलेंगे जिले में भ्रष्टाचार निरंकुश हो चुका है लोकतंत्र को भ्रष्ट नौकरशाही दीमक की तरह चट कर रहे हैं यहां राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं यहां तक की जनप्रतिनिधियों को भी भ्रष्ट नौकरशाह कुछ भाव नहीं देते हैं जनता अपनी दुख पीड़ा के लिए आखिर कहां जाए भ्रष्टाचार से संबंधित साक्ष्य सहित शिकायत एवं प्रकाशित समाचार को भी भ्रष्ट अधिकारी जुतों तले रौंद रहे हैं शासन की जिम्मेदार तो जैसे अपनी जिम्मेदार भूल बैठे हैं जल जीवन मिशन में करोड़ों का घपला जांच कौन करेगा,,? नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ग्राम बिरकोना पहुंचकर जल जीवन मिशन के कार्यों का औचक निरीक्षण किया, ईई और ठेकेदार पर कलेक्टर भड़के कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में नियम-शर्तां का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही करने के दिए निर्देश नवपदस्थ केलक्टर श्री वर्मा का औचक निरीक्षण जारी कवर्धा, 27 सितम्बर 2024। कबीरधाम जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने शुक्रवार को कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम बिरकोना पहुंचे और केन्द्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल जनजीवन मिशन के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बिरकोना निवासी विरेन्द्र चंद्रवंशी,अघनु धुर्वे सहित अन्य ग्रामीणों के घर पहुंच कर जल जीवन मिशन के तहत घर-घर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के बिछाई गई पाईप लाईन और नल के स्ट्रक्चर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्ट्रक्चरों में नल गायब मिले। गलियो में पाईप लाईन का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने संबंधित एजेसी द्वारा मिशन के कार्यों को निविदा नियम-शर्तों के तहत नहीं करने तथा मिशन के कार्यों में कोताई बरतने पर संबधित विभाग के ईई और ठेकेदारों पर कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए जल जीवन मिशन की फीडबैक भी लिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के पूरे कबीरधाम जिले के जल जीवन मिशन के कार्यों की पूरी जानकारी तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई को निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्य, पूर्ण कार्य, प्रगतिरत कार्यों और प्रांरभ होने की तिथि तथा निविदा-शर्तों के तहत निर्माण कार्य पूर्ण होने की अवधि की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण तथा शहरों में घर-घर स्वच्छ तथा निर्मल जल की आपूर्ति करना इस योजना का उद्देश्य है। यह लोक-स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना में कोताई बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने ग्राम बिरकोना के कार्यों का सुधार करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। Spread the love Post navigation ‘‘श्रीमती संजीता गुप्ता (भा.व.से.) अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन एवं जलवायु परितर्वन विभाग रायपुर छ.ग. के मुख्य आतिथ्य में तितली सम्मेलन 2024 का समापन समारोह संपन्न *श्री आदिशक्ति दुर्गापूजा के दरबार मे होगा माँ कामाक्षी अवतार का आगमन, 10 अक्टूबर को होगी सिंदूर की महाआरती*डी एन योगी कबीर क्रांति