कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति ‘‘श्रीमती संजीता गुप्ता (भा.व.से.) अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन एवं जलवायु परितर्वन विभाग रायपुर छ.ग. के मुख्य आतिथ्य में तितली सम्मेलन 2024 का समापन समारोह संपन्न‘‘ कवर्धा,,भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत आयोजित प्रथम तितली सम्मेलन 2024 (Butterfly Meet 2024) के तृतीय एवं समापन दिवस आज दिनांक 29.09.2024 को कवर्धा काष्ठागार में संपन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती संजीता गुप्ता (भा.व.से.) अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन एवं जलवायु परितर्वन विभाग रायपुर छ.ग. तथा अध्यक्षता श्री शशि कुमार (भा.व.से.) वनमंडलाधिकारी कवर्धा ने की। आज उपस्थित समस्त प्रतिभागियों ने उनके द्वारा किये गये सर्वे के बारे में अनुभव साक्षा किये। समस्त प्रतिभागियों द्वारा 80 से अधिक तितलियों की उपस्थिति दर्ज की गयी है. कार्यक्रम में कु. स्वाभा सोनी के द्वारा विभिन्न तितलियों की जीवन शैली, पहचान, उनके भोजन एवं रहवास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पावर प्वाईंट प्रजेटेंशन की माध्यम से प्रदाय की गयी। श्री गौरव निहलानी के द्वारा इस आयोजन के लिए वनमंडलाधिकारी कवर्धा को बधाई प्रेषित किया गया तथा आगामी दिनों में भी इस तरह की कार्यक्रम में आयोजित कराने की बात कही। मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती संजीता गुप्ता ने कहा कि तितली सम्मेलन 2024 एक महत्वपूर्ण आयोजन है, मैं इस आयोजन को लेकर वनमंडलाधिकारी कवर्धा को बधाई देती हूं। इस आयोजन से अति सुंदर तितलियों के विभिन्न प्रजातियों को जानने का अवसर प्राप्त होता है। आगामी दिनों में इस तरह के सर्वेक्षण में मैं स्वयं सम्मिलित रहूंगी। उन्होंने समस्त प्रतिभागियों एवं वनमंडल के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामना दी। कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागी, समस्त उप वनमंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, एवं क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी, वनमंडल के कर्मचारीगण, पत्रकारगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Spread the love Post navigation विष्णुदेव साय की सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना सर्वोच्च प्राथमिकता– उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गांव के विकास के लिए लगाई सौगातों की झड़ी, विभिन्न निर्माण कार्यो, क्षेत्र विकास के लिए 1 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की घोषणा महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महतारी सदन की होगी स्थापना उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग, समस्या और शिकायतों को सुनकर तत्काल अनेक मांगों को पूरा किया जल जीवन मिशन कबीरधाम में करोड़ों का घपला,, आर्थिक अपराध नियंत्रण शाखा एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही का इंतजार,, कबीरधाम जिले में लोकतंत्र को डस रहा है भ्रष्टाचार का विष धर,, ए, सी, बी, तेरा ध्यान किधर है करोड़ों की काली संपत्ति वाले जल जीवन मिशन के अधिकारी ईधर हैं,, छापा पड़ा तो करोड़ों उगलेंगे ,अधिकारी,, वषाॆ से जमें लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता सबईजिनियर एस डी ओ, बाबू को तत्काल हटाया जाय ,,,डी एन योगी कबीर क्रांति