कवर्धादुर्ग

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

कवर्धा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री मनीयय भूपेश बघेल जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव जी, मंत्रियों, जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत रूप से बैठक हुई. बैठक के दौरान कबीरधाम जिला अध्यक्ष नीलू चन्द्रवंशी ने सर्व प्रथम छतीसगढ़ के मुंख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया कि आपके दूर दृष्टि सोच और छत्तीसगढ़ सरकार की जागरूकता से पूरे विश्व मे कोरोना वायरस जैसे महामारी कहर बरपा रही है जो आपके कुशल प्रशासन की वज़ह से छत्तीसगढ़ में पैर नही पसार पाई आपके इस दूर दृष्टि सोच को मैं सलाम करता हु कहा, और नीलू चंद्रवंशी जी ने कबीरधाम जिला के बारे बताया कि कबीरधाम जिले में बहुत सारे लोग अपने परिवार के पेट पालने के लिए अन्य राज्य में मजदूरी करने गये हुए हैं, ऐसे लोगो को हमारे केबिनेट मंत्री माननीय अकबर भाई जी ने जिलाधीश महोदय जी को निर्देश कर उनके राशन की व्यवस्था कराये है जैसे कि गुजरात के भरूच जिले में ग्राम बदराडीह, खैरबना, बेंदरची एवँ अन्य ग्राम के लोगो ने वीडियो बना के भेजे और मंत्री जी से गुहार लगाये थे तब मंत्री जी अकबर भाई ने जिले की कलेक्टर को बोले कि आप खुद भरूच जिले में फसें कबीरधाम जिले की लोगो सेवबात कर उनके जरूरत के हिसाब से सुविधा उपलब्ध कराए तब कलक्टर साहब जी ने खुद मजदूरों से बात करके उनके राशन की व्यवस्था कराई, वैसे ही लखनऊ में फंसे मजदूर के लिए व्यवस्था कराये है, महारष्ट्र के गोंदिया जिला में फंसे मजदूरों की व्यवस्था कराये वैसे ही बहुत सारे लोगो का जो अन्य राज्य में फसे जहाँ – जहाँ की जानकारी आये हैं वहाँ – वहाँ की राशन का राशन का व्यवस्था कराये हैं, और अभी भी जहाँ जहाँ की जानकारी आ रहे हैं उनका भी राशन पानी की व्यवस्था मंत्री जी प्रयास करके करा रहे हैं, और नीलू चंद्रवंशी जी ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग में कहा कि कबीरधाम जिले के गूढ़ फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश एवँ मध्य प्रदेश के मजदूर फसे हुए हैं जिनका राशन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत से किया जा रहा है ग्राम में शासन द्वारा दो दो क्विंटल चावल उबलब्ध कराया गया है जो कि कुछ कुछ जगह चावल कम पड़ रहे हैं उसको और बढ़ने की जरूरत है का मांग मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से निवेदन किये, राशन कार्ड के संबंध में नीलू चंद्रवंशी जी ने मांग किया की कुछ लोग की राशन नवीनी करण में आवेदन इधर उधर होने के कारण नही बन पाया है कुछ लोग पुराने राशन कार्ड को ही रखे है लेकिन उन लोग को चावल नही मिल रहा है औऱ ए. पी. एल. राशन कार्ड भी नही बन पाया है ऐसे लोगो का जांच करा कर अगर पात्र पाए जाते हैं तो उन लोगो का तत्काल राशन कार्ड बनवाया जाय का मांग किया गया ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button