देशरायपुर

अंतागढ़ टेप कांड : फिरोज सिद्दीकी ने कहा-पुलिस को अहम सबूत के तौर पर वीडियो सौंपने और पूछताछ के बाद वीडियो को सार्वजनिक करूँगा

रायपुर : अंतागढ़ टेप कांड के मुख्य गवाह फ़िरोज़ सिद्दीकी को एसआईटी ने पूछताछ के लिए तीसरी बार बुलाया. गंज थाना में पूछताछ के लिए जाने से पहले फिरोज सिद्दीकी ने पुलिस को अहम सबूत के तौर पर वीडियो सौंपने और पूछताछ के बाद वीडियो को सार्वजनिक करने करने की बात कही है. माना जा रहा है वीडियो से जांच में नया मोड़ आएगा.

गौरतलब है कि इसके पहले 2 फरवरी को हुए पूछताछ में फिरोज सिद्दीकी अपने वकील के जरिए अंतागढ़ टेप कांड से जुड़े टेप एसआईटी को सौंप चुके हैं. जिसकी जांच फारेंसिक लेब में कराने के साथ कथित टेप में मौजूद आवाजों का भी सैंपल लिया जाएगा. इसके पहले 30 जनवरी को एसआईटी ने फिरोज सिद्दीकी से चार घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान उनसे ओरिजनल ऑडियो टेप की मांग की गई थी.

Spread the love

Related Articles

Back to top button