नईदिल्ली : पाकिस्तान आर्मी द्वारा बंदी बनाए गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन कुछ ही देर में वतन वापस लौटेंगे. पाकिस्तान सेना उन्हें अटारी बॉर्डर लेकर पहुंच चुकी है. अमेरिका समेत कई देशों के दबाव और भारत के आक्रामक रुख के बाद पाकिस्तान अभिनंदन को वापस भेज रहा है. 

घर आया अपना अभिनंदन, स्वागत में दीवाने हुए लोग, PHOTOS

विंग कमांडर अभिनंदन का अभी मेडिकल चेकअप किया जा रहा है. इसके बाद उनका मेडिकल रिपोर्ट तैयार किया जाएगा. इसके उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा.

घर आया अपना अभिनंदन, स्वागत में दीवाने हुए लोग, PHOTOS

एयरफोर्स के एंबुलेंस और फील्ड हॉस्पिटल के एंबुलेंस अटारी बॉर्डर पर इस वक्त मौजूद हैं. जैसे ही कमांडर अभिनंदन यहां पहुंचेंगे एयरफोर्स के अधिकारी उन्हें साथ कर लेंगे. इसके बाद उन्हें अमृतसर ले जाया जाएगा. 

घर आया अपना अभिनंदन, स्वागत में दीवाने हुए लोग, PHOTOS


अटारी बॉर्डर पर इस वक्त गजब का जोश देखने को मिल रहा है. हालांकि आज बीटिंग रिट्रीट परेड कैंसिल है, लेकिन फिर अटारी बॉर्डर से कुछ दूर काफी लोग मौजूद हैं.

घर आया अपना अभिनंदन, स्वागत में दीवाने हुए लोग, PHOTOS

अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ और एयरफोर्स के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद हैं.

Spread the love

You missed