जिला: नारायणपुर, छत्तीसगढ़,कबीर क्रांति दिनाँक:21.09.2022 नारायणपुर पुलिस की संवेदनशीलता; निरीक्षक आकाश मसीह (थाना प्रभारी कोहकमेटा) ने जहरीले सर्प दंश के शिकार युवक को बचाया थाना कोहकमेटा (जिला नारायणपुर) क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किहकाड निवासी श्री घनश्याम देहारी पिता श्री दुर्गा प्रसाद देहारी उम्र- 19 वर्ष जब अपने खेत में काम कर रहा था उसी वक्त उसे जहरीले करैत सांप ने काट दिया था। सूचना मिलने पर निरीक्षक आकाश मसीह तत्काल मौके पर पहुँचे और एम्बुलेंस को कॉल कर इसकी सूचना आईपीएस श्री सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) को दिए। सूचना मिलने पर आईपीएस सदानंद कुमार मरीज की हालात खराब जानकर निरीक्षक आकाश मसीह को एम्बुलेंस का इंतिजार किये बिना तत्काल अपनी सुविधा से जिला अस्पताल नारायणपुर में एडमिट कराने निर्देशित किये। पुलिस अधीक्षक से निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी कोहकमेटा आकाश मसीह ने मरीज को बाइक से ही जिला अस्पताल, नारायणपुर ले जाकर एडमिट कराया, प्राथमिक उपचार बाद मरीज के हालात में सुधार है। — Spread the love Post navigation गरीब किसानों के नाम से खाद एवं केसीसी का 87 लाख रुपए का गबन करने वाला पूर्व सहायक समिति प्रबंधक रणजीतपुर गिरफ्तार • सेवा सहाकरी समिति मर्यादित खैरझिटी नया का समिति प्रबंधक किया किसानों के साथ धोखेबाजी • 116 किसानों के द्वारा जमा की गई के.सी.सी. की राशि 2254161.96रूपये का किया गबन • ग्राम नरौली सुसायटी के राशन हितग्राहियों का 448148रू. का राशन किया गबन