Uncategorized

दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

कवर्धा, । कलेटर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा द्वारा दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 50 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत तहसील सहसपुर के ग्राम तालपुर निवासी आंनद की रोड़ एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल, ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री संतोष (मृतक के पिता) को और ग्राम सोनपुर निवासी धनजय मरकाम की कार चालक द्वारा ठोकर मारेन से गंभीर रूप से घायल हो जाने और ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती तीरथबाई (मृतक की पत्नी) को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत दी गई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button