बारहवीं बोर्ड परीक्षा में लोचन ने टॉप टेन और दसवी बोर्ड परीक्षा में टकेश्वर ने टॉप 8 में स्थान बनाया कबीरधाम जिले के कापांदाह में सभी 62 विद्यार्थियों कक्षा 12 वी के छात्र लोचन पटले ने प्रदेश में टॉप टेन में अपना स्थान बनाया दसवी में प्रथम स्थान पाकर इतिहास बनाया कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मिशन 90 के करीब पहुंचा दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश में कबीरधाम जिला चौथे पायदान पर कवर्धा, कबीरधाम जिले के विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में क्रमशः टॉप 8 और टॉप 10 में स्थान बनाकर प्रदेश में कबीरधाम जिले का नाम रौशन किया है। कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में पांडातराई के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र टकेश्वर निर्मलकर ने जिले में सर्वोच्चतम 97 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश के टॉप टेन सूची में आठवें स्थान पर अपना मुकाम बनाया है। वहीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में स्वामी करपात्री जी शासकीय माध्यमिक स्कूल के छात्र लोचन पटले ने जिले में सर्वोच्चतम 94.20 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश के टॉप टेन सूची में स्थान बनाकर प्रदेश में कबीरधाम जिले के नाम रौशन किया है। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाकर प्रदेश में कबीरधाम जिले का नाम रौशन करने और इतिहास बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं दसवीं में छात्र टकेश्वर को दूरभाष पर उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में मिशन 90 अभियान चलाया गया था, जिनके परिणाम में कबीरधाम जिले के विद्यार्थियों ने प्रदेश के टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया है। दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में आठवें स्थान हासिल करने वाले पांडातराई के शिशु मंदिर के छात्र टकेश्वर निर्मलकर का सपना डॉक्टर बनाकर समाज का सेवा करना है। वहीं लोचन पटले ने सीए बनकर भारतीय अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने का लक्ष्य बनाया है। वह कामर्स संकाय का विद्यार्थी है। जिला पंचायत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल. महलांगे, डीएमसी श्री संजय श्रीवास्तव, एमआईएस प्रशासक श्री सतीश कुमार भट्ट विशेष रूप से उपस्थि थे। *कबीरधाम जिले के कापांदाह हाईस्कूल ने प्रदेश में प्रथम स्थान बनाया* कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कांपादाह में संचालित शासकीय हाईस्कूल ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा परीक्षा में शत-प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान बनाया है। उल्लेखनीय है कि कांपादाह हाईस्कूल में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 62 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में सभी 62 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश में जिले और कापांदाह हाईस्कूल का नाम रौशन किया है। प्राचार्य श्री रूपचंद जयसवाल ने इस मुकाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए मिशन 90 को श्रेय दिया है। इस मिशन के लिए कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण और जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार को धन्यवाद भी दिया है। छ.ग.मा.शि.मं. द्वारा जारी हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2018 -19 मे राज्य के टाप टेन मेरिट सूची मे स्वामी करपात्री जी शा.उ.मा.वि.कवर्धा के छात्र लोचन पटले कक्षा बारहवी (कामर्स) ने 94.20 % प्राप्तांक के साथ अपना स्थान बनाया है छात्र वनाँचल क्षेत्र के ग्राम लहबर (रेंगाखार जं.) से है उनकी इस उपलब्धि के लिए स्वामी करपात्री स्कूल के प्राचार्य श्री संजय दुबे द्वारा मुँह मीठा कराकर बधाई दी गई Spread the love Post navigation शक्कर कारखाना पंडरिया मे अपनी नाकामी छुपाने व गलत कार्यो को रोकने के बदले कारखाना परिसर में मोबाइल फोन नही लाने के तानासाही फैसले का हम पुरजोर विरोध करते हैं,,,,,रवि चंद्रवंशी अब मस्जिद में दिये जाने वाले उपदेश की एक कॉपी जमा करानी होगी सरकार के पास, इस देश में फरमान हुआ जारी