कवर्धा डी एन योगी

गरीब किसानों के नाम से खाद एवं केसीसी का 87 लाख रुपए का गबन करने वाला पूर्व सहायक समिति प्रबंधक रणजीतपुर गिरफ्तार

अपराध घटित करने के बाद से आरोपी था, फरार

आरोपी के गिरफ्तारी से 118 किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान

कवर्धा,,थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम में सेवा सहकारी समिति मर्यादित रणजीतपुर पं.क्र. 1369 के वर्तमान शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व समिति प्रबंधक सुभाष गुप्ता द्वारा अपने पदस्थापना के दौरान किये गये कार्याे में अनिमितायें एवं लापरवाही बरतते हुए 118 कृषकों द्वारा लिए केसीसी ऋण राशि को वसुल कर करीबन् 87 लाख रूपये की राशि को बैंक खाता में जमा नहीं कर गबन किया गया है, कि उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 258/22 धारा 409,420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता के आधार पर डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा को ठगी का शिकार हुए कृषकों से विधिसंगत् दस्तावेजों की जप्ती एवं संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण किया जाकर आरोपी समिति प्रबंधक *सुभाष गुप्ता पिता स्व. सुखलाल गुप्ता निवासी रणजीतपुर थाना स.लोहारा* की पतासाजी कर गिरफ्तारी किये जाने निर्देशित करने पर श्री संजय धु्रव उप पुलिस अधीक्षक लोहारा अनुविभाग के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक मुकेश यादव एवं सहायक उप निरीक्षक संदीप चौबे तथा अन्य स्टाफ की उक्त विवेचना कार्यवाही हेतु विशेष टीम गठित कर कृषकों से ऋण पुस्तिका एवं अन्य दस्तावेजों की विधिसंगत् जप्ती कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर आरोपी की पतासाजी प्रांरभ की गयी। जो आरोपी थाना में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से लगातार अपने सकूनत से फरार होने से आसूचना तंत्रो से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी सुभाष गुप्ता के छुपे हुए हरसंभावित स्थानों पर दबिश दिया जाकर दिनॉंक 21.09.2022 को आरेापी सुभाष गुप्ता की पतासाजी कर गिरफ्तारी कार्यवाही किया जाकर घटना के संबंध में पुछताछ किया जा रहा है। पुछताछ के बाद आरोपी को विधिसंगत् रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया जायेगा।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में *डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं श्री संजय धु्रव उप पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में निरीक्षक मुकेश यादव थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा एवं सहायक उप निरीक्षक संदीप चौबे एवं स.लोहारा पुलिस* द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़