कवर्धा डी एन योगी
• सेवा सहाकरी समिति मर्यादित खैरझिटी नया का समिति प्रबंधक किया किसानों के साथ धोखेबाजी
• 116 किसानों के द्वारा जमा की गई के.सी.सी. की राशि 2254161.96रूपये का किया गबन
• ग्राम नरौली सुसायटी के राशन हितग्राहियों का 448148रू. का राशन किया गबन

कवर्धा,,थाना कुण्डा, जिला कबीरधाम में दिनांक 20/09/2022 को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव शाखा पंडरिया के पर्यवेक्षक/प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा लिखित शिकायत किया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित खैरझिटी नया पं.क्र. 209 के 116 किसानों द्वारा के.सी.सी. की राशि 2254161.96रू. सेवा सहकारी समिति मर्यादित खैरझिटी नया पं.क्र. 209 के तत्कालिन समिति प्रबंधक शत्रुहन चंद्राकर पिता स्व0 चैतराम चंद्राकर उम्र 41 साल ग्राम पड़की थाना पंडातराई जिला कबीरधाम के पास जमा किये थे । जिसकी पावती किसानों को तत्कालिन समिति प्रबंधक शत्रुहन चंद्राकर ने दिया था । उक्त राशि को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव शाखा पंडरिया में कुल राशि 2254161.96रूपये को तत्कालिन समिति प्रबंधक शत्रुहन चंद्राकर को जमा करना था जो उक्त राशि को जमा न कर छल पूर्वक गबन किया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना कुण्डा में धारा 420,409 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा तत्कालिन समिति प्रबंधक शत्रुहन चंद्राकर ग्राम नरौली के सुसायटी में अतिरिक्त प्रभार में था जो माह अप्रैल के खादद्य सामाग्री को राशन हितग्राहियों को वितरण न कर सुसायटी प्रबंधक शत्रुहन चंद्राकर के द्वारा खादय सामाग्री करीबन 448148रू का गबन किया है जिसकी रिपोर्ट पर धारा 409भादवि, 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता के आधार पर डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने थाना कुण्डा इंचार्ज प्रभारी डी0एन0यादव को पतासाजी कर गिरफ्तार किये जाने निर्देशित करने पर श्री पंकज पटेल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया के दिशा-निर्देश पर थाना इंचार्ज प्रभारी कुण्डा उप निरी0 डी0एन0 यादव एवं सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल टंडन एवं प्र0आर0 ओमप्रकाश धुर्वे एवं अन्य स्टाफ को उक्त विवेचना कार्यवाही हेतु विशेष टीम गठित कर थाना कुण्डा, पंडरिया, पांडातराई क्षेत्र में लगातार पतासाजी किया जो अपने सकुनत में मिला जिसे अपराध के संबंध में पुछताछ किया जाकर आरोपी शत्रुहन चंद्राकर पिता स्व0 चैतराम चंद्राकर उम्र 41 साल ग्राम पड़की थाना पंडातराई जिला कबीरधाम को दिनॉंक 21.09.2022 को गिर0 कर विधिसंगत् रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक डी0एन0यादव थाना इंचार्ज प्रभारी कुण्डा एवं सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल टंडन, प्र0आर0 ओमप्रकाश धुर्वे, भोलाराम यादव, रमेश कश्यप, आर0 कल्याण गेंड्रे, शत्रुहन साहू, चित्रांगद धुर्वे,आलोक तिवारी, संजय डोरे,सै0 विकास पाण्डे का सराहनीय योगदान रहा ।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़