कवर्धा,डी एन योगी

 सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम एवं व्हाटसएप्प में चल रहे अवैधानिक गु्रप के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम ने दी आवश्यक समझाईस।
 किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो तथा कोई आपराधिक गतिविधि के घटित होने के पूर्व पुलिस ने की कार्यवाही।
 सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सतत् मॉनिटरिंग से मिली सफलता।
 पुलिस अधीक्षक ने आपत्तिजनक नामों से बने सोशल मीडिया गु्रप में जुड़े युवा वर्ग का काउंसलिंग कर उन्हें अपने भविष्य को संवारने के दिये सुझाव।

कवर्धा,,,डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म में 302, 307, सीजी 09, सीजी 07, सीजी 02, माफिया, डॉन, इत्यादि नामों से चल रहे गु्रप की गतिविधियों पर नजर रखते हुए ग्रुप में जुड़े सदस्यों के संबंध में जानकारी एकत्र किये जाने जिले के तकनीकी शाखा को निर्देशित करने पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में हो रही गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर जानकारी एकत्र किया गया। मॉनिटरिंग पर विगत दिनों में कवर्धा शहर एवं उसके आसपास के ग्रामीण अंचलो में कुछ युवा वर्ग आपत्तिजनक नामों से बने सोशल मीडिया ग्रुप मे जुड़कर ऐसे पोस्ट प्रसारित कर रहे हैं, सोशल मीडिया में प्रसारित पोस्ट में युवा वर्ग द्वारा धारदार हथियार को धारित कर एवं नशे से संबंधित पोस्ट प्रसारित किये जा रहे थे। जिससे समाज में भय की स्थिति निर्मित हो रही थी। डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा ऐसे गु्रप के पोस्ट के आधार पर किसी भी प्रकार अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो इसके मद्देनजर उन युवाओं की वर्तमान मनःस्थिति के आधार पर उनकी काउंसलिंग कराया जाकर उन्हें आवश्यक समझाईस दिये जाने के उद्देश्य से दिनंाक 18.08.2022 को पुराना रक्षित केन्द्र स्थिति फोर्स एकेडमी भवन में अपने परिजनों के साथ बुलाये जाने पर करीबन् 60 युवा कवर्धा शहर एवं उसके आसपास के ग्रामीण अंचलो से एकत्र हुए उनकी काउंसलिंग की कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बने 302, 307, सीजी 09, सीजी 07, सीजी 02, माफिया, डॉन नाम से बने आपत्जिनक गु्रप में युवा वर्ग द्वारा किये जा रहे पोस्ट को उन्हीं को दिखाकर अवगत कराया कि उक्त पोस्ट पर किये गये गतिविधि एवं किये गये टिप्पणी किसी अपराध को किये जाने अग्रसर है तथा ग्रुप के प्रोफाईल नाम मंे 302, 307, माफिया, डॉन जैसे शब्दों का उपयोग करने पर उक्त शब्द के संबंध में युवा वर्ग को विस्तृत जानकारी दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा काउंसलिंग में उपस्थित युवा वर्ग को सोशल मीडिया प्लेटफार्म मंे ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट एवं टिप्पणी ना करने हिदायत दिया गया तथा बताया गया कि आपके द्वारा किये जा रहे उक्त पोस्ट से समाज में उनके प्रति भय का वातावरण बन रहा है। श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक ने भी काउंसलिंग में उपस्थित युवा वर्ग को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके द्वारा किये जा रहे उनकी गतिविधियों में सुधार लाकर अपने भविष्य को बेहतर ढंग से संवारने हिदायत दिया गया। डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने युवाओं को अवगत कराया कि उनके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से किये जा रहे गतिविधियों पर पुलिस की सतत् निगाह रखी जा रही है तथा भविष्य में उक्त प्रकार के गु्रप से दूर रहने के संबंध में हिदायत देकर पुनः इस प्रकार की पुनार्रावित्तीय किये जाने पर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक के मार्ग निर्देशन एवं दिशा-निर्देश पर सायबर सेल से सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक शमसेल अली, आरक्षक आकाश राजपूत, मनीष कुमार, फुलेश्वर धुर्वे, अजय यादव, थानेश्वर पटेल द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़