कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुरी रानी में शिक्षकों का सम्मानकरते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल का आयोजन किया गया

इस अवसर पर ग्राम के सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीमान चंद्रहास जांगड़े जी का साल श्रीफल से सम्मान भी किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का पूजन करके किया गया पश्चात सरस्वती वंदना एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान चंद्रहास जी जांगड़े एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बहन अनिशा साहू एवं भारती साहू ने किया इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस पर भाषण कविता गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया शिक्षकों को ग्राम पंचायत की ओर से उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया विद्यालय के प्रधान पाठक श्रीमान प्रकाश वर्मा जी ने इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चंद्रहासजी का साल श्रीफल एवं पेन से सम्मान किया इस अवसर पर आदरणीय जांगड़े सर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षकों की आज्ञा का पालन करने के लिए प्रेरित किया तथा स्वरचित शिक्षक सम्मान के लिए गीत प्रस्तुत किया शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री विनय कुमार गुप्ता श्रीमती मधु सोनी श्रीमती संगीता लोनिया, भृगु नाथ योगी एवं विद्यालय के प्रधान पाठक श्री प्रकाश चंद वर्मा जी उपस्थित थे विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षकों के लिए कुछ रोमांटिक खेल का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम के अंत में श्री विनय कुमार गुप्ता जी ने आभार प्रदर्शन करते कार्यक्रम का समापन की घोषणा की।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़