कवर्धा,डी एन योगी सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम एवं व्हाटसएप्प में चल रहे अवैधानिक गु्रप के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम ने दी आवश्यक समझाईस। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो तथा कोई आपराधिक गतिविधि के घटित होने के पूर्व पुलिस ने की कार्यवाही। सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सतत् मॉनिटरिंग से मिली सफलता। पुलिस अधीक्षक ने आपत्तिजनक नामों से बने सोशल मीडिया गु्रप में जुड़े युवा वर्ग का काउंसलिंग कर उन्हें अपने भविष्य को संवारने के दिये सुझाव। कवर्धा,,,डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म में 302, 307, सीजी 09, सीजी 07, सीजी 02, माफिया, डॉन, इत्यादि नामों से चल रहे गु्रप की गतिविधियों पर नजर रखते हुए ग्रुप में जुड़े सदस्यों के संबंध में जानकारी एकत्र किये जाने जिले के तकनीकी शाखा को निर्देशित करने पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में हो रही गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर जानकारी एकत्र किया गया। मॉनिटरिंग पर विगत दिनों में कवर्धा शहर एवं उसके आसपास के ग्रामीण अंचलो में कुछ युवा वर्ग आपत्तिजनक नामों से बने सोशल मीडिया ग्रुप मे जुड़कर ऐसे पोस्ट प्रसारित कर रहे हैं, सोशल मीडिया में प्रसारित पोस्ट में युवा वर्ग द्वारा धारदार हथियार को धारित कर एवं नशे से संबंधित पोस्ट प्रसारित किये जा रहे थे। जिससे समाज में भय की स्थिति निर्मित हो रही थी। डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा ऐसे गु्रप के पोस्ट के आधार पर किसी भी प्रकार अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो इसके मद्देनजर उन युवाओं की वर्तमान मनःस्थिति के आधार पर उनकी काउंसलिंग कराया जाकर उन्हें आवश्यक समझाईस दिये जाने के उद्देश्य से दिनंाक 18.08.2022 को पुराना रक्षित केन्द्र स्थिति फोर्स एकेडमी भवन में अपने परिजनों के साथ बुलाये जाने पर करीबन् 60 युवा कवर्धा शहर एवं उसके आसपास के ग्रामीण अंचलो से एकत्र हुए उनकी काउंसलिंग की कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बने 302, 307, सीजी 09, सीजी 07, सीजी 02, माफिया, डॉन नाम से बने आपत्जिनक गु्रप में युवा वर्ग द्वारा किये जा रहे पोस्ट को उन्हीं को दिखाकर अवगत कराया कि उक्त पोस्ट पर किये गये गतिविधि एवं किये गये टिप्पणी किसी अपराध को किये जाने अग्रसर है तथा ग्रुप के प्रोफाईल नाम मंे 302, 307, माफिया, डॉन जैसे शब्दों का उपयोग करने पर उक्त शब्द के संबंध में युवा वर्ग को विस्तृत जानकारी दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा काउंसलिंग में उपस्थित युवा वर्ग को सोशल मीडिया प्लेटफार्म मंे ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट एवं टिप्पणी ना करने हिदायत दिया गया तथा बताया गया कि आपके द्वारा किये जा रहे उक्त पोस्ट से समाज में उनके प्रति भय का वातावरण बन रहा है। श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक ने भी काउंसलिंग में उपस्थित युवा वर्ग को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके द्वारा किये जा रहे उनकी गतिविधियों में सुधार लाकर अपने भविष्य को बेहतर ढंग से संवारने हिदायत दिया गया। डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने युवाओं को अवगत कराया कि उनके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से किये जा रहे गतिविधियों पर पुलिस की सतत् निगाह रखी जा रही है तथा भविष्य में उक्त प्रकार के गु्रप से दूर रहने के संबंध में हिदायत देकर पुनः इस प्रकार की पुनार्रावित्तीय किये जाने पर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक के मार्ग निर्देशन एवं दिशा-निर्देश पर सायबर सेल से सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक शमसेल अली, आरक्षक आकाश राजपूत, मनीष कुमार, फुलेश्वर धुर्वे, अजय यादव, थानेश्वर पटेल द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। Spread the love Post navigation कवर्धा की टारगेट बॉल खिलाड़ी रीना मिरज ने बांग्लादेश में जीता सिल्वर मेडल;विधायक कार्यालय में किया गया सम्मान कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद ने कवर्धा में जिले का पहला “कृष्ण कुंज“ का किया वचुअर्ल लोकार्पण