कवर्धा की टारगेट बॉल खिलाड़ी रीना मिरज ने बांग्लादेश में जीता सिल्वर मेडल;विधायक कार्यालय में किया गया सम्मान कवर्धा,,कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के एक छोटे से गांव बोधईकुंडा के साधारण परिवार की एक छात्रा रीना मिरज पिता निहोरा मिरज ने बांग्लादेश में इंटरनेशनल टारगेट बॉल फेडरेशन द्वारा 05 अगस्त से 09 अगस्त 2022 के बीच ढाका में आयोजित टारगेट बाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर जिले के साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन किया. उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर के निज सहायक कीर्तन शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंटकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस अवसर पर कार्यालय स्टाफ संजय वर्मा, रामचरण खुसरो, रामफल पटेल के साथ रीना मिरज के पिता श्री निहोरा मिरज भी उपस्थित थे. Spread the love Post navigation कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर हमर तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह किया दोगुना सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम एवं व्हाटसएप्प में चल रहे अवैधानिक गु्रप के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम ने दी आवश्यक समझाईस।