नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी को महज 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पिछे। कवर्धा नाबालिक प्रार्थिया थाना कवर्धा मे लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी की *आरोपी घनश्याम उर्फ बैगा कौशिक पिता राजू कौशिक उम्र 25 वर्ष साकीन हथलेवा* चौकी बाजार चारभाठा के द्वारा आज सुबह करीबन 09:30 बजे जब पीड़िता अपने घर से बाथरूम जाने के लिए घर के बाहर बने टॉयलेट में जा रही थी उसी दौरान पहले से टॉयलेट के अंदर घुसे घनश्याम कौशिक उर्फ बैगा बुरी नियत से हाथ बांह को पकड़कर छेडछाड़ किया है की रिपोर्ट पर हालात से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर थाना कवर्धा मे अपराध क्रमांक 407/2022 धारा 354 भादवि 8 पॉस्को एक्ट दर्ज किया गया *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डाॅ• लाल उमेद सिंह के द्वारा समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी को महिला संबंधी अपराध के त्वरित निकाल करने के आदेश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह परिहार एवम थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक भूषण एक्का के कुशल निर्देशन में चौकी प्रभारी बाजार चारभाठा उपनिरीक्षक नवरतन कश्यप के द्वारा आदेश का पालन करते हुवे 02 अलग-अलग विशेष टीम गठित* कर आरोपी का पतासाजी दौरान आरोपी गाँव मे ही मिलने पर महज 04 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कवर्धा दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में प्र.आर.बालकदास टण्डन,राजेश धुर्वे आर. बिसेन छेदावी यशवंत मेरावी, गीता श्रीवास महिला आर.सीता चन्द्रवँशी का सराहनीय योगदान रहा। Spread the love Post navigation पंडरिया- गन्ना राशी भुगतान की मांगों को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम, राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन पुलिस अधीक्षक के द्वारा वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थी बालक/बालिकाओं का किया गया सम्मान।