Uncategorized

कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा मनाया गया हरेली तिहार

कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा मनाया गया हरेली तिहार

कवर्धा, । कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा गुरूवार को हरेली तिहार मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके पश्चात समस्त कृषि उपकरणो एवं गौ माता की विधिवत पूजा अर्चना कर उल्लासपूर्वक हरेली तिहार मनाया गया। हरेली तिहार के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं पारंपरिक खेल जैसे फुगड़ी, रस्सा कस्सी, फौरा, नारियल फेक प्रतियोगिता का अयोजन किया गया एवं छत्तीसगढ़ी परंपरा के व्यंजन जैसे- ठेठरी, खुरमी, फरा बनाकर लोगो में पारंपरिक व्यंजनो के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में पहल की गई साथ ही पौधरोपण किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा अंगीकृत गौठान ग्राम बिरकोना एवं बिरेन्द्रनगर गौठानों में आयोजित जिला स्तरीय हरेली तिहार एवं गौमूत्र खरीदी के अवसर पर स्टॉल लगाकर कृषि की नवीनतम औजारों की कृषि में उपयोगिता, वर्मीखाद इनरिचमेंट करने के तरीके एवं उनके लाभ तथा गौमूत्र से तैयार किए जाने वाले कीटनाशक एवं पौध वृद्धिवर्धक को बनाने एवं लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी किसानों को दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने जिले के किसानों को हरेली तिहार के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी किसानों के जीवन में सुख समृद्धि एवं उन्नति लाए। कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) डॉ. राजेश्वरी साहू, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि अभियांत्रिकी) श्री टी.एस. सोनवानी तथा अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक तथा जनसमुदाय उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button