आगामी साढ़े तीन वर्षों में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा_ स्वामी निश्चलानंद सरस्वती कवर्धा। आगामी साढ़े तीन वर्षों में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा _ यह उद्घोष है ऋग्वेदीय पूर्वामनाय गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनंतश्रीविभूषित श्रीमदजगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाभाग का। वे हिन्दूराष्ट्र की संस्थापना के लिए समूचे भारतवर्ष का भ्रमण करते हुए 09 से 25 फरवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर है । आदित्यवाहिनी के प्रदेश महामंत्री अवधेशनंदन श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने माता बमलेश्वरी धाम डोंगरगढ़ के पश्चात बिलासपुर एवम भाटापारा के विभिन्न स्थानों में आयोजित हिंदू राष्ट्र संगोष्ठियों को संबोधित कर रहे हैं। दर्शन, विज्ञान और व्यवहार से परिपुष्ट उनके शास्त्रसम्मत उद्गारों का अनुश्रवण करने हर वर्ग से व्यक्ति उनकी संगोष्ठियों में सम्मिलित होकर उनके अभियान में सहभागिता निभा रहे हैं। इस क्रम में उनका आगामी प्रवास 18 से 25 फरवरी के मध्य रांवाभाठा रायपुर स्थित श्री सुदर्शनसंस्थानम में होगा जहां प्रदेश भर से शिष्यवृंद एवम पीठपरिषद, आदित्यवाहिनी तथा आनंदवाहिनी के सदस्य उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। बिलासपुर के कार्यक्रम में कवर्धा पीठ परिषद के अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर आदित्य वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष मारुती शरण शर्मा एवं नगर अध्यक्ष भोला तिवारी सम्मिलित हुए। शंकराचार्य के अनुग्रह से अवधेश ने किया मंच संचालन मिनोचा कॉलोनी बिलासपुर में आयोजित हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का मंच संचालन आदित्यवाहिनी के अंतरराष्ट्रीय संयोजक श्री हृषिकेष ब्रह्मचारी एवं प्रदेश महामंत्री अवधेशनंदन श्रीवास्तव ने किया । उल्लेखनीय है कि सर्वप्रथम 25 वर्ष पूर्व शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने ही बिलासपुर में आयोजित अपनी धर्मसभा के मंच संचालन हेतु अवधेशनंदन श्रीवास्तव को अवसर प्रदान किया था। तब से वे देश के विभिन्न प्रांतों में अनेक महत्वपूर्ण मंचों का का सफल संचालन कर चुके हैं। Spread the love Post navigation अब हर परिवार को मिलेगा भरपेट भोजन, प्रदेश के सभी परिवारों को मिल रहा है सार्वभौम पीडीएस योजना का लाभ- श्री अकबर मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे।