,वन विभाग कवर्धा के दो वन अधिकारियों का पदोन्नति किया गया कवर्धा,डी एन योगी, कबीर क्रांति कवर्धा। वन संरक्षक दुर्ग वन वृत्त दुर्ग के द्वारा गठित डीपीसी कमेटी ने वन विभाग कवर्धा के दो वन अधिकारियों को पदोन्नत किया है। जारी आदेश में श्री राजकुमार यादव वनरक्षक को वनपाल पद पर पदोन्नत किया गया एवं श्री अय्यूब खान वनपाल को उपवन क्षेत्रपाल पद पर पदोन्नत किया गया। वन मंडल अधिकारी के कार्यालय में दोनों वन अधिकारियों की पदोन्नति उपरांत शुक्रवार को अलंकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों वन अधिकारियों को वन मंडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने स्टार लगा कर सम्मानित किया। अलंकरण समारोह के अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, अधीक्षक भोरमदेव वन्य प्राणी अभ्यरण्य श्री मनोज कुमार शाह, उप वन मंडल अधिकारी पंडरिया श्री एमसी देशलहरा, परिक्षेत्राधिकारी कवर्धा श्री अंकित पांडे, डिपो ऑफिसर कवर्धा श्री लक्ष्मी नारायण सोनी, वन विभाग के कर्मचारी और लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी उपस्थित थे Spread the love Post navigation कोरोना के बढ़ते संक्रमण व मरीजों की हो रही मौत को लेकर जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद सिह जी ने मा. स्वास्थ्य मंत्री, पंडरिया विधायक, मा.कलेक्टर को लिखा पत्र जिसमें स्थिति अनुरूप जानकारी व सलाह देते हुवे मांग रखी ये वक़्त राजनीति करने का नहीं बल्कि मिलजुलकर इस संक्रमण से जिले सहित प्रदेश को सुरक्षित रखने का है:- आनंद सिह वनमंत्री के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मृतक श्री झामसिंह धुर्वे के परिजन को स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत किए 4 लाख रूपए