कवर्धा

कोरोना के बढ़ते संक्रमण व मरीजों की हो रही मौत को लेकर जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद सिह जी ने मा. स्वास्थ्य मंत्री, पंडरिया विधायक, मा.कलेक्टर को लिखा पत्र जिसमें स्थिति अनुरूप जानकारी व सलाह देते हुवे मांग रखी ये वक़्त राजनीति करने का नहीं बल्कि मिलजुलकर इस संक्रमण से जिले सहित प्रदेश को सुरक्षित रखने का है:- आनंद सिह

कोरोना के बढ़ते संक्रमण व मरीजों की हो रही मौत को लेकर जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद सिह जी ने मा. स्वास्थ्य मंत्री, पंडरिया विधायक, मा.कलेक्टर को लिखा पत्र जिसमें स्थिति अनुरूप जानकारी व सलाह देते हुवे मांग रखी
ये वक़्त राजनीति करने का नहीं बल्कि मिलजुलकर इस संक्रमण से जिले सहित प्रदेश को सुरक्षित रखने का है:- आनंद सिह

दस दिनों का पूर्ण लाक डॉउन कर पंडरिया सहित जिले के सभी ब्लाक मुख्यालय में कोविड सेंटर व आक्सीजन सहित उचित स्वास्थ व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए :- आनंद सिह

कवर्धा,,कबीर क्रांति,,,लगातार बढ़ते संक्रमण व जिले में हो रही मौत कि संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुवे तत्काल प्रभाव से 10 दिनों का पूर्ण “लाक डॉउन”आवश्यक है

कोविड सेंटर जिले में एक ही है और वहां मरीजों को रखने की जगह नहीं है, उसे देखते हुए पंडरिया ब्लाक मुख्यालय में भी कोविड सेंटर बनाया जाए ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके

मरीजों के सुविधा अनुरूप कार्य करने पर लोगो में टेस्ट करवाने को लेकर जागरूकता आएगी जो वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण है

टेस्ट की रफ्तार धीमी है उसे और तेज करे

प्रशाशन के द्वारा माक्स व सोशल डिस्टेंस के लिए कड़ाई की जाए, साथ ही साथ व्यापारियों का टेस्ट करवाया जाए व होम क्वारन्टीन हेतु व्यवस्था की जाए

प्रशाशनिक तौर पर कोरोना रोकथाम के प्रति प्रशाशनिक शिथिलता को सनक्रियता में बदले व पुलिस विभाग द्वारा पेट्रोलिंग की टीम बनाकर पेट्रोलिंग करवाई जाए ताकि लोग नियमो का पालन कर सके व दबाव बने कम से कम माक्स व सोशल डिस्टेंस के लिए
: प्रशाशन को हमारी सलाह जिससे व्यवस्था बना कर मरीजों को अच्छी व्यवस्था,इलाज व मदद दिया जा सकता है

हमारे पंडरिया ब्लाक में हमारे जैन समाज का प्रसिद्ध मन्दिर धाम बकेला में ट्रस्ट का बहुत बड़ा भवन है

जहा 100 से अधिक बिस्तर,पलंग,व 54 कमरे है हर कमरे में दो पलंग है जहां सभी व्यवस्था है साथ ही साथ वालिंटियर या डॉक्टर और रसोइयों के लिए अलग अलग कमरे है साथ के अलग रसोई है जिसका उपयोग ट्रस्ट से अनुमति लेकर किया जा सकता है

इसमें सबसे बड़ी खासियत यह है कि मरीजों को कैंपस के अंदर बहुत बड़ा स्पेस मिल सकेगा व आस पास लगे पहाड़ों जंगलों प्रकृति सुंदरता से उनको जल्द स्वस्थ होने के लिए मोहल मिल सकेगा

इसी कड़ी में पंडरिया क्षेत्र के मरीजों को पंडरिया क्षेत्र में ही रखने व उचित व्यवस्था मिलने पे कोरॉना का भय कम होगा व लोग टेस्ट करवाने के रुचि दिखाएंगे

Spread the love

Related Articles

Back to top button