कवर्धा, । स्कूल शिक्षा विभाग के जिला लोक शिक्षा समिति अन्तर्गत जिले के प्रमुख प्राथमिक शाला कवर्धा में ई-साक्षरता केंद्र का संचालन कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर केंद्र में 6-7वॉ बैच का ऑनलाईन बाह्य मूल्यांकन 30 नवंबर को प्रमुख प्राथमिक शाला कवर्धा में आयोजित किया गया। इसमें कुल 50 लोगो ने पंजीकृत होकर शत-प्रतिशत शिक्षार्थियो ने मूल्यांकन में शामिल हुआ तथा पिछले मूल्यांकन में असफल चार शिक्षार्थियों ने भी शामिल हुए जिसमें कुल 54 में से 52 शिक्षार्थी ने सफल हुए, वही 2 शिक्षार्थी को आगामी मूल्यांकन में शामिल होने हेतु अवसर दिया गया हैं। प्रारंभ से अब तक 175 लोगो ने मूल्यांकन में शामिल हो चूके हैं मूल्यांकन प्रथम बैच सबेरे 9.30 से 10 बजे तक तथा दूसरी बैच की 11.30 से 12 बजे तक आधा-आधा घंटे की ऑनलाईन मूल्यांकन राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के निर्देशन में छत्तीसगढ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) द्वारा किया गया। इस मूल्यांकन में शहर के 14 वर्ष से 60 वर्ष आयु समूह के लोगो ने उत्साह के साथ शामिल हुए गौरबतलब हैं कि इस मूल्यांकन में महिला-पुरुष जो अधिक उम्र के महिलाये एवं पुरुषो ने भाग लिया।
उल्लेखनीय हैं कि शिक्षार्थीयो को एक माह की निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार 25-25 के बैच में 2-2 घंटे प्रतिदिवस प्रशिक्षित ई-एजुकेटर द्वारा पूर्णतः निःशुल्क नियमित सबेरे 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दो पाली में संचालित होती हैं, जिसमें प्रेक्टीकल एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ शिक्षार्थीयो को कम्पुटर में बेसिक कम्पुटर कोर्स के तर्ज पर बताया जाता हैं साथ ही डिजीटल ई भुगतान, पेटीयम, ऑनलाईन सेवा, हार्डवेयर-सॉफटवेयर के बारे से सिखाया और बताया जाता हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित 10 दैनिक क्रियाकलाप के मानवीय मूल्यो से संबंधित विषयो पर प्रशिक्षण दिया जाता हैं जिसमें मुलतः-व्यक्तित्व विकास, आत्म रक्षा, चुनावी साक्षरता, कानूनी साक्षरता, श्रेष्ठ पालकत्व, नागरिक कर्तत्व, समय प्रबंधन, वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास, सोशल मिडिया के ज्ञान, कैरियर मार्गदर्शन, इत्यादि की प्रशिक्षण में केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ की जानकारी केंद्र में दिया जाता हैं। सफल शिक्षार्थियो को प्रमाण-पत्र तथा छह सौ रूपए भत्ता प्रदान किया जाता हैं। इस बीच जिला लोक शिक्षा समिति के जिला परियोजना अधिकारी श्री टी.आर.साहू, श्री देवन सिंह धुर्वे, श्री रामप्रसाद विश्वकर्मा ई-एजुकेटर तथा कार्यालयीन सदस्य समस्त इस अवसर पर उपथित रहकर मूल्यांकन को सफल बनाया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़