पण्डरिया नगर में सेनिटाइज़िंग का कार्य अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शिव गायकवाड जी के नेतृत्व में आरम्भ हुआ कवर्धा,, पंडरिया कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नगर की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मति राजीन गायकवाड जी के निर्देशानुसार अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शिव गायकवाड़ के नेतृत्व में हमारे नगर पण्डरिया में सेनिटाइज़िंग का कार्य शुरु हुआ, यह कार्य अब रोजाना नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मुहल्ले सहित सभी वार्डों के पूर्ण होते तक निरन्तर जारी रहेगा जिसमे सर्वप्रथम रोजाना भीड़ होने वाले प्रमुख मार्ग, बाजार, बैंक, ATM के बाद वार्ड व बस्तियों में यह कार्य होगा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम के इस पहल से पंडरिया की जनता मे खुशी देखी जा रही है बड़े बड़े नगरो के तर्ज पर कम सुविधाओ के बावजूद कार्यशक्ति, कार्य करने का लगन और ललक एवं नगरवाशियो के स्वास्थ के प्रति सजगता आवश्यक थी जो अध्यक्ष के द्वारा किया गया साथ ही इस विषय पर सभी पार्षदों से अपील की है कि वे सभी अपने अपने वार्डों में इस कार्य हेतु रुचि दिखाते हुए कार्य करवाएं* *-मै नही हम-* शिव गायकवाड – अध्यक्ष प्रतिनिधि पंडरिया नगर पंचायत (जिला कबीरधाम) Spread the love Post navigation वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई कैट की प्रदेश बैठक, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, निराकरण की मांग, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय महिला को करैत सांप ने काटा, 108 की मदद से हॉस्पिटल पहुँचाया गया