बोल बम के जयघोष से गूंजा वनांचल, कांवड़ियों ने पंडरिया विधानसभा में किया प्रवेश 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा के तीसरे दिन महामाई से गौरकांपा तक पहुंचा जत्था कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये संपादक डी. एन. योगी की रिपोर्ट पंडरिया। माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा के तीसरे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में करीब 500 कांवड़ यात्री वन ग्राम महामाई (खुड़िया) से गौरकांपा के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरा वनांचल ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। कांवड़ यात्रियों ने दुर्गम जंगलों, पथरीली पगडंडियों और नदी के प्रवाह को पार करते हुए पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ यात्रा जारी रखी। कई स्थानों पर रास्ता बेहद कठिन रहा, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और संकल्प के आगे कोई बाधा उनके कदम नहीं रोक सकी। आस्था के साथ छत्तीसगढ़ की खुशहाली का संकल्प विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा केवल 151 किलोमीटर की पदयात्रा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वमंगल की कामना का संकल्प है। माँ नर्मदा का पावन जल कांवड़ में लेकर और भगवान भोलेनाथ का नाम हृदय में धारण कर आगे बढ़ना अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति है। उन्होंने कहा कि कठिन राहें शरीर की परीक्षा जरूर ले रही हैं, लेकिन हर कदम के साथ आस्था और हौसला मजबूत हो रहा है। कांवड़ यात्रियों का उत्साह और एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना इस यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति है। जन-जन की आस्था बना कांवड़ यात्रा का उत्सव भावना बोहरा ने कहा कि ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना है। उन्होंने यात्रा में सहभागी सभी कांवड़ यात्रियों, क्षेत्रवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की सहभागिता से यह यात्रा अब जन-जन की आस्था, सेवा और संकल्प का उत्सव बन चुकी है। 🕉️ हर-हर महादेव 🚩 बोल बम 🚩 जय माँ नर्मदा संपादक — डी. एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ Spread the love Post navigation अवैध जुआ-सट्टा एवं आपराधिक गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस की पैनी नजर, लगातार जारी है प्रभावी कार्रवाई।** लोहारा पुलिस की दो स्थानों पर एक साथ दबिश, जुआ खेलते 08 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार।** दो प्रकरणों में कुल 6,950/ रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश के दो बंडल सहित जुआ सामग्री जब्त।** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ” दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न*”* कवर्धा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच हुआ भजन-कीर्तन, सत्संग, आरती एवं भंडारा*”* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट