थल सेना भर्ती रैली की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
 दिनंाक 20 फरवरी 2020 को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा विशेष मार्गदर्शन
कबीरधाम पुलिस द्वारा दिनंाक 20 फरवरी 2020 के पूर्व ईच्छुक उम्मीद्वार अपने नजदीकी थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पंजीयन कराने की गई अपील

कवर्धा,जिला कबीरधाम में दिनंाक 16 अप्रेल से 25 अप्रेल 2020 तक थल सेना भर्ती रैली का आयोजन आउटडोर स्टेडियम कवर्धा मे होना नियत है। उक्त रैली में डाॅ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा चलाये जा रहे कवर्धा के अंजोर मिशन के तहत् जिले के स्थानीय योग्य अभ्यार्थियों को शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर दिनंाक 20 फरवरी 2020 से प्रांरभ किया जा रहा है तथा उक्त तिथी को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थानीय कवर्धा शहर के वीर सावरकर भवन में प्रातः 10 बजे से थल सेना भर्ती हेतु विशेष मार्गदर्शन प्रदाय किया जावेगा। उक्त निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने हेतु कबीरधाम पुलिस द्वारा योग्य तथा ईच्छुक अभ्यार्थियों को अपने नजदीकी थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में आकर पंजीयन कराये जाने के लिए अपील किया गया है।

Spread the love

You missed