कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* बोईर रोटी बेच रही महिला से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आत्मीयता और सादगी ने जीता लोगों का दिल, खरीदी बोईर रोटी कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का सादगी भरा व्यवहार एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। आज कवर्धा के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर परिसर में दिल को छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला। जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज अपने प्रवास के दौरान कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर परिसर अवलोकन करने पहुंचे। अवलोकन के दौरान उनकी नजर एक महिला पर पड़ी, जो सादगी से बोईर रोटी बेच रही थी। उपमुख्यमंत्री बिना किसी औपचारिकता के सीधे महिला के पास पहुंचे और आत्मीयता के साथ संवाद किया। बुजुर्ग महिला पहले तो आश्चर्यचकित हुई, लेकिन श्री शर्मा की विनम्रता और अपनापन देख भावविभोर हो गई। उपमुख्यमंत्री ने न केवल उसकी बनाई बोईर रोटी खरीदी, बल्कि स्वाद लेकर खाई भी। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के कैमरे में कैद हो गया। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बाबा भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या का प्रयास, जंगल में ले जाकर कर दुपट्टा से गला दबाया, पत्थरों के बीच छोड़ आए आरोपी – डायल 112 की तत्परता और स्थानीय युवकों की सजगता से युवती की जान बची* दोनों आरोपी युवक गिरफ्तार