शराबबन्दी नही किया; शराब परोसी कर रही है कांग्रेस सरकार-,,,इकराम खान
कवर्धा-छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र में मुख्य रूप से उल्लेख किया था कि सरकार के शपथ लेने के 24 घंटे बाद प्रदेश में पूर्ण रूप से शराबबन्दी किया जाएगा,परन्तु भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार शराबबंदी तो दूर शराब परोसी के काम मे लगा हुआ है।पूरे प्रदेश के शराब दुकानों में अपने चहेतों शराब माफियों के माध्यम से पीछे के दरवाजों से शराब खपाने के काम कर रहें है।जिसकी राजस्व सरकारी खजाने में न जाकर इनके नुमाईंदों के जेबों मे जा रहा है।छत्तीसगढ़ के जनता भूपेश बघेल सरकार से पूछ रहा है कि शराबबंदी क्यों नही किया जा रहा है और शराब माफियों को क्यों खुला छूट दिया जा रहा है।
कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार अपने प्रत्येक घोषणाएं को पूरा करने में नाकामयाब हो गया है जिसका जवाब आने वाले समय पर जनता खुद देगी।

Spread the love

You missed