छत्तीसगढ़- सरकारी दफ्तरों में अब नजर आएगी इंदिरा-राजीव की तस्वीर रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब सरकारी दफ्तरों का नजारा बदल रहा है। सरकार ने सरकारी दफ्तरों में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर लगाने का फैसला किया है। प्रदेश में 15 साल से भाजपा की सरकार होने के कारण इन नेताओं की तस्वीरें सरकारी दफ्तरों में नजर नहीं आ रही थीं।सरकारी दफ्तरों में इन नेताओं की जगह श्याम प्रसाद मुखर्जी और दीनदयान उपाध्याय की तस्वीरों ने स्थान ले लिया था। अब भूपेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यह फैसला करके सरकारी दफ्तरों में कांग्रेस से जुड़े महापुरुषों की तस्वीर को जगह देने को कहा है। Spread the love Post navigation प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर को कांग्रेसी नेता ने सुनाई खरी- खोटी कांग्रेस भवन में बैठक के दौरान हुआ विवाद शाला विकास समिति की सूची को लेकर हुआ हंगामा रक्षा बंधन के पर्व पर भाई अपनी बहन को और बहन अपने भाई को हेलमेट तोहफे के रूप में भेट