कवर्धा,जिला युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को रखा गया जिसमें जिला युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कवर्धा जिला प्रभारी तथागत पांडे शामिल हुए। जिला युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश केसरवानी ने बताया कि जिला स्तरीय बैठक आगामी नगरी निकाय चुनाव पंचायत चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका एवं दायित्व को लेकर रखा गया था जिसमें युवा कांग्रेस के बहुत से साथियों ने चुनाव को लेकर अपनी सुझाव रखे । जिला प्रभारी तथागत पांडे ने कहा जो भी पदाधिकारी सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करके उनसे जवाब मांगा जाएगा साथ ही जो भी युवा साथी जिला स्तर में दावेदारी अपना रख रहे हैं इसे लेकर वह प्रदेश युवा कांग्रेस नेतृत्व को अवगत करा कर कबीरधाम जिले में ज्यादा से ज्यादा युवा साथियों को नगरी निकाय एवं पंचायत चुनाव में दावेदार बनाने की कोशिश करेंगे । कार्यकारी अध्यक्ष मोहित मोहित महेश्वरी ने कहा की कबीरधाम जिले के युवा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा पूर्व बहुत धरना आंदोलन और प्रदर्शन किया इसके बदौलत छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कबीरधाम जिले में दोनों विधानसभा में प्रचंड बहुमत से जीताने का कार्य युवा कांग्रेस के साथियों का पूरा योगदान रहा और उनके उस सकारात्मक कार्य का परिणाम देने का समय आ चुका है और जो जीतने लायक युवा साथी हैं उन्हें दावेदार बनाने के लिए युवा कांग्रेस के साथी भरपूर मेहनत करेंगे । प्रदेश सचिव तुकाराम चंद्रवंशी ने कहा हम सबको मजबूती के साथ चुनाव में भागीदारी करना है और आपसी सामंजस्य बनाते हुए ज्यादा से ज्यादा जगहों पर जीत का परचम लहराए । कबीरधाम जिले के सभी नगरी निकाय चुनाव में हमारी सरकार आए इसके लिए हम पूरा मेहनत करेंगे । बैठक के दौरान निशु खुराना मनोज वर्मा हेमराज कौशिक अरुण जोशी रामचरण पटेल शुभम चंद्राकर जलेश्वर सुनहले अरविंद चंद्रवंशी अंकित चौबे भुवनेश्वर पटेल अंशु साहू निलेश चंद्रवंशी ओम कालेश्वर कौशिक रोहित सोनवानी बिहारी मरकाम सुरेश कौशिक रवि झारिया भूपेंद्र राजपूत ईश्वर कुमार कुंभकार जितेंद्र मानिकपुरी सदानंद वर्मा नीलेश चंद्रवंशी पूरन मानिकपुरी डोगेन्द्र वर्मा आशीष सलूजा जय साहू हिरेश अश्वनी वर्मा वाल्मीकि वर्मा नदीम खान लक्मन मेरावी संदीप साहू गोकुल सिन्हा सुभम यशवंत कुर्रे राजेन्द्र कौशिक हुकुम सिंह कृष्णा नामदेव दिलेश्वर साहू राजेश पात्रे जनक साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए । Spread the love Post navigation भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री अनिल सिंह जी ने नगरीय निकाय चुनाव के परिपेक्ष्य में जिले के पांचों नगर पंचायतों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो चुनाव की प्रकियाओं को पूरा करेंगे । सूची निम्नानुसार है – शराबबन्दी नही किया; शराब परोसी कर रही है कांग्रेस सरकार-,,,इकराम खान