कवर्धा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले के जनसाधारण को सूचित किया है कि कबीरधाम जिले के एक नगरपालिका कवर्धा तथा पांच नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया, पिपरिया और पांडातराई के वार्डो का आरक्षण नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2019 के लिए सचिव छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण नियम 1994 के नियम 5 में निहित प्रावधानों के तहत जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में 28 सितंबर को सबेरे 11 बजे से किया जायेगा।
Related Articles
कवर्धा,,तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराज नगर पालिका कर्मियों से सुबह उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने टेलीफोन पर बात कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया था । समस्या के समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए । मुख्य नगर पालिका अधिकारी को वेतन आहरण हेतु एकल धनादेश जारी करने का अधिकार मिला ।
January 23, 2024
जनसेवा की मिसाल: जिला अस्पताल में मरीजों की मदद के लिए विधायक भावना बोहरा की पहल** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Health Agent दुर्गेश साहू अस्पताल में मरीजों एवं परिजनों की सहायता के लिए रहेंगे उपलब्ध कबीरधाम। मरीजों और उनके परिजनों को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की ओर से जनसेवा की पहल की गई है। जिला अस्पताल, कबीरधाम में मरीजों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए श्री दुर्गेश साहू (Health Agent) उपस्थित रहेंगे। अस्पताल में इलाज से संबंधित आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन अथवा किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर मरीज और उनके परिजन उनसे संपर्क कर सकते हैं। एक कॉल पर सहायता मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपर्क नंबर भी जारी किया गया है। 📞 दुर्गेश साहू — 7509000356 विधायक भावना बोहरा की ओर से कहा गया है कि मरीजों और उनके परिजनों की सेवा एवं सहायता के लिए Health Agent सदैव तत्पर रहेंगे। “जन सेवा ही भावना” — भावना बोहरा यह पहल जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रिपोर्ट — डी. एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ 📰
September 3, 2026
Check Also
Close

