कवर्धा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले के जनसाधारण को सूचित किया है कि कबीरधाम जिले के एक नगरपालिका कवर्धा तथा पांच नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया, पिपरिया और पांडातराई के वार्डो का आरक्षण नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2019 के लिए सचिव छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण नियम 1994 के नियम 5 में निहित प्रावधानों के तहत जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में 28 सितंबर को सबेरे 11 बजे से किया जायेगा।
Related Articles
अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का हो रहा है सर्वेक्षण जिले के नागरिक मोबाइल ऐप अथवा सुपरवाइजर के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते है
September 30, 2021
Check Also
Close
-
कबीरधाम जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषितJune 20, 2019

