कवर्धा, 24 सितंबर 2019। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले के जनसाधारण को सूचित किया है कि कबीरधाम जिले के एक नगरपालिका कवर्धा तथा पांच नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया, पिपरिया और पांडातराई के वार्डो का आरक्षण नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2019 के लिए सचिव छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण नियम 1994 के नियम 5 में निहित प्रावधानों के तहत जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में 28 सितंबर को सबेरे 11 बजे से किया जायेगा।
Related Articles
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने चैत्र नवरात्र पर्व के संबंध में जारी किया दिशा-निर्देश
April 12, 2021
Check Also
Close



