कवर्धा

बिना परमिट एवं प्रतिबंध के बाद भी चलाई जा रही है अंतरराज्यीय बस-

कवर्धा,,,बिना परमिट एवं प्रतिबंध के बाद भी चलाई जा रही है अंतरराज्यीय बस- एक तरफ कोरोना महामारी से पूरा देश परेशान है और दूसरी तरफ पूरे नियमो का धज्जियां उड़ा,ते हुए नफीस ट्रेवल्स की दो बस क्रमांक M P18 P 0535 बिना परमिट के धड़ल्ले से लखनऊ से कवर्धा चलाई जा रही है। जबकि राज्य शासन द्वारा अंतरराज्यीय बसों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। विदित हो कि लखनऊ एक कंटेन्मेंट जोन में आता है और वहां से प्रतिदिन सवारी लाकर कवर्धा से 5 किलोमीटर दूर पंजाबी ढाबा सिघनपुरी में छोड़ा और ले जाया जा रहा है समय दोपहर 3:00 बजे जिससे जिले में कोरोना के मरीज बढ़ने की आशंका है।शिकायत किये जाने पर क्वर्धा आर.टी.ओ. अधिकारी द्वारा चेक किया गया जिसमें वाहन का ब्रेक डाउन बताया गया जबकि ब्रेक डाउन होने पर बिना परमिट कोई वाहन दूसरे राज्य में प्रवेश नहीं कर सकते। करोना महामारी को देखते हुए लखनऊ स कवर्धा से आने जाने वाले यात्रियों को रोका जा सकता है जिससे कवर्धा जिला में महामारी ना फैल सके
इसमें कई लोगों की मिलीभगत हो सकती है जाँच होने पर पता चल जाएगा क्योंकि राज्य सरकार के प्रतिबंध के बाद वाहन संचालन, वह भी अंतरराज्यीय समझ से परे है।
अतः माननीय कलेक्टर महोदय से अनुरोध है कि उक्त बस का जाँच कर कार्यवाही करने की कस्ट करे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button