कवर्धादुर्ग

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी का प्रथम प्रसारण 11 अगस्त को

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी का प्रथम प्रसारण 11 अगस्त को
आकाशवाणी केन्द्रों, एफएम रेडियो एवं क्षेत्रीय समाचार चैनलों से होगा प्रसारण
कवर्धा,   जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी प्रारंभ किया जा रहा है। लोकवाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को प्रातः 10.30 से 10.55 तक आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों में एक साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल का मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी का प्रथम प्रसारण 11 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे 10.55 तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को जिले के आश्रम, छात्रावासों, पंचायतों, नगरीय निकायों एवं अन्य संस्थानों में भी सुना जाएगा। इस के लिए उन्होंने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button