कवर्धादुर्ग

बैगा ओलम्पिक 2020 प्रतियोगिता का न्यौता कबीरधाम जिले को मिला कबीरधाम कलेक्टर ने न्यौता स्वीकार कर विशेष दल को राजनांदगांव के लिए किया रवाना

बैगा ओलम्पिक 2020 प्रतियोगिता का न्यौता कबीरधाम जिले को मिला

कबीरधाम कलेक्टर ने न्यौता स्वीकार कर विशेष दल को राजनांदगांव के लिए किया रवाना

कवर्धा,। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर विकासखंड में बैगा ओलम्पिक 2020 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश शासन की ओर से कबीरधाम जिले में निवासरत् विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के युवक-युवतियों को आमंत्रित किया गया है। कबीरधाम कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण को मध्यप्रदेश से आए विशेष दल ने मशाल प्रज्जवलित भेंटकर विधिवत न्यौता दिया। कलेक्टर ने न्यौता स्वीकार करते हुए इस विशेष दल को राजनांदगांव के लिए भी रवाना किया। दल के अधिकारियों ने आमंत्रण देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के बैहर विकासखंड में बैगा ओलम्पिक 2020 का तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा यह प्रतियोगिता आगामी 04, 05 एवं 06 जनवरी 2020 को होगा। इस बैगा ओलम्पिक में 16 विभिन्न प्रकार के खेलकूद शामिल किए गए है। इसके अलावा बैगा जनजातियों के संरक्षण एवं सवंर्धन तथा उनके पारंपरिक बैगा नृत्य को बढ़वा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएगें।

आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री आरएस टंडन ने बताया कि बैगा ओलम्पिक 2020 में आयोजन के लिए खेल के अलग-अलग 16 विधाएं शामिल है। इस प्रतियोगिता मेंं व्हॉलीवाल इसमें महिला एवं पुरूष 9/9 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक भाग ले सकते है। कबड्डी महिला एवं पुरूष 9/9 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक भाग ले सकते है। वहीं खो-खो में महिला एवं पुरूष 10/10 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक, रस्साकसी इसमें महिला एवं पुरूष 12/12 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, धनुष बाण इसमें महिला एवं पुरूष 3/3 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, मटका दौड़ में केवल 3 महिला प्रतिभागी ही भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या

उससे अधिक हो, त्रिटंगी दौड़ में महिला एवं पुरूष 2/2 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, बोरा दौड़ महिला एवं पुरूष 2/2 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, मटका दौड़ में केवल 2 महिला प्रतिभागी ही भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, 100×4 मीटर रिलेरेस महिला एवं पुरूष 4/4 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, , 400×4 मीटर रिलेरेस महिला एवं पुरूष 4/4 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, लम्बीकूद महिला एवं पुरूष 2/2 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, कुश्ती महिला एवं पुरूष 2/2 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक जिसमें पुरूष का वजन 45, 50, 55, 60 किलोग्राम या उससे अधिक वहीं महिला का वजन 40, 45, 50, 55 किलोग्राम या उससे अधिक हो, पाल खेल महिला एवं पुरूष 6/6 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, गिल्ली डंडा में 9 पुरूष भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, गोबरंडा जिसमें महिला एवं पुरूष 6/6 प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो उम्र वाले भाग ले सकते है। इस प्रतियोगिता में 83 पुरूष एवं 79 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button