
बच्ची की सोच व माँ-बाप के परवरिश को सलाम
बच्ची की नजर (आंखों की रोशनी) कमजोर है – पर इस नंन्ही गुड़िया ने कईयो की बन्द आँखे खोलने वाली कार्य कर सबको रास्ता दिखाया है-,,,,आनंद सिंह
बड़ी सोच व परवरिस को सलाम
पंडरिया निवासी – नाम विधि जैन पिता महावीर जैन 7 वर्ष की बच्ची जो “प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल रायपुर” में क्लास 3rd में अध्ययनरत है वर्तमान में अपने माता पिता के पास यही पंडरिया में उपस्थित है इस प्यारी बच्ची के द्वारा हमें आपको और हर एक एक व्यक्तियों को प्रेरित करने एवं समिति को इस पुनीत कार्य मे और अधिक अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज खुद के गुल्लक से जोड़े हुवे “”5,000″” से अधिक राशि को गुल्लक से निकालकर पंडरिया सहित क्षेत्र के जरूरतमन्द लोगो के सहायता के लिए””नगर विकास व मददगार समिति””के सदस्यों को घर बुलवाकर यह राशि प्रदान की*
नगर विकास समिति व समस्त नगरवशी इस बच्ची को सैल्यूट करते है
इस कार्य से बड़ा अब तक का कोई अनुदान और किसी की सेवा नही जो इस बच्ची ने किया,,,-आनंद सिंह




