*किसानों के लिए जरूरी खबर – जिनके खसरे एग्रीस्टेक पोर्टल आईडी में लिंक नहीं, वे समितियों में जाकर करवा सकते हैं अपडेट* *शासन ने किसानों की सुविधा के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में किया प्रावधान* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा,धान खरीदी के संबंध में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रावधान शासन द्वारा एग्री स्टेक पोर्टल में किया गया है। जिसके तहत एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत एक से अधिक खसरे वाले ऐसे किसान जिनके सभी खसरों में से कुछ खसरे पोर्टल में उनके एग्रीस्टेक आईडी में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं या लिंक होना शेष रह गए हैं, ऐसे खसरों की पहचान कर समितिवार सूची बनाई गई है, तथा उसे समितियों के बाहर चस्पा किया गया है। किसानों से आग्रह किया जाता है कि वे समितियों में जाकर अपने छूटे हुए खसरों का मिलान कर उसे पोर्टल में लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए किसान समितियों के किसान सहायता केंद्र में सुबह 09 से 05 तक समितियों में जाकर वहां के ऑपरेटर अथवा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम ने बताया कि कबीरधाम जिले पंजीकृत किसानों के ऐसे 34 हजार 566 खसरे हैं जो किसानों के एग्री स्टेक आईडी में लिंक होने शेष हैं। Spread the love Post navigation *एसआईआर : कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नगरपालिका में बीएलओ की ली बैठक, तेज़ी से डिजिटाइजेशन पूर्ण करने पर दिया जोर* *मतदाताओं से संपर्क करने सुबह-शाम घर-घर पहुंचने के दिए निर्देश* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *सिंचाई कूप के साधन ने बदली किस्मत!* *महात्मा गांधी नरेगा से मिला सुखद परिणाम, हितग्राही श्री राजूलाल को मिली नई उम्मीद।* *कूप निर्माण ने खोले तरक्की के नए रास्ते।*