कवर्धादुर्ग

थाना प्रभारियो का लिया गया क्राईम मिटिंग

प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ निरीक्षकों के स्थानंतरण पर दी गई विदाई
कवर्धा, डाॅ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिला इकाई के थाना/चैकी में दर्ज मामलो की समीक्षा के संबंध मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राईम मिटिंग लिया गया। उक्त मिटिंग में थाना/चैकी में दर्ज अपराध/गुम इंसान/मर्ग/षिकायत के

लंबित मामलो के संबंध में चर्चा की जाकर लंबित मामलो का जल्द से जल्द निराकरण किये जाने हेतु थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देषित किया गया। साथ ही थाना में विभिन्न मामलो से संबंधित जप्त मालो का शीघ्र निराकरण करने हिदायत दिया गया एवं वरिष्ठ कार्यालयो से प्राप्त दिषा-निर्देषो का सतत् पालन किये जाने बाबत् निर्देषित किया गया तथा थाना/चैकी में किसी भी घटना की सूचना देने आने वाले प्रार्थियो से सरल, सहज बर्ताव किया जाकर उनकी समस्याओं का
त्वरित निराकरण करने निर्देषित किया गया एवं मिटिंग के दौरान प्रषासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ निरीक्षक बृजेष कुषवाहा, भरत लाल बरेठ, फर्दीनंद कुजूर, सुरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, जितेन्द्र कुमार कोषले का दीगर जिला स्थानांतरण होने पर
उक्त निरीक्षको को विदाई दिया गया तथा जिला कबीरधाम में पदस्थापना के दौरान किये गये कार्यो की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए। क्राईम मिटिंग में श्री अजीत ओगरे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला, श्री नरेन्द्र कुमार बेंताल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया, श्री पनिक राम कुजूर उप पुलिस अधीक्षक नक्सल एवं समस्त थाना/चैकी प्रभारी उपस्थित रहें।
Spread the love

Related Articles

Back to top button