कवर्धा

समाज के बेहतर दिशा के लिए बैठक जरूरी – ,,श्री शिव प्रसाद वर्मा

समाज के बेहतर दिशा के लिए बैठक जरूरी – ,,श्री शिव प्रसाद वर्मा
कवर्धा :-कबीर ,क्रांति ,ग्राम पंचायत पोड़ी के वर्मा समाज भवन में समाज द्वारा बनाए गए संविधान नीति-रीति सुदृढ़ एवं संशोधन हेतु आवश्यक बैठक समाज के प्रबुद्धजन एवं पदाधिकारी व सदस्यों के साथ किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम माँ सरस्वती व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पूजा अर्चना समाज के वरिष्ठजनों के द्वारा किया गया।
सुरेठी कुर्मी वर्मा समाज के अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद वर्मा ने बताया कि हम सबको संगठित होकर काम करने की जरूरत है,समाज के द्वारा बनाए गए नियम सिद्धांत पर चलकर समाज का कल्याण करना है।इसी
प्रकार जब झाड़ू एक साथ संगठित होकर बनी रहती है तो कचरा साफ करती है,और जब झाड़ू असंगठित होकर बिखर जाती है,तो साफ करने के बजाए खुद ही कचरा बन जाती है। कहने का मतलब यह है कि हर परिस्थिति में हम सबको एक साथ रहकर उन समस्याओं को एकजुट होकर मजबूत संकल्प शक्ति के साथ लड़ाई लड़नी चाहिए।
समाज के वक्ताओं ने बताया कि समाज के विकास के लिए सभी व्यक्तियों से सलाह उनके विचारों का उपयोग होना चाहिए।देखिए हर व्यक्ति के पास कुछ ना कुछ गुण ईश्वर द्वारा प्रदत्त होता है।उसको एक दूसरे के साथ बैठकर सामाजिक रूप से राजनीतिक रूप से आर्थिक रूप से आदान प्रदान करना चाहिए।ताकि हर क्षेत्र में काम आ सके।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज के वरिष्ठ नागरिक व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button