कवर्धा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी ने बुधवार को लोकसभा सदन में छत्तीसगढ़ में पुलिस हिरासत के दौरान तथा जेल में हो रही कैदियों की मृत्यु तथा आत्महत्या का मामला उठाया. उन्होंने सभी हादसों की जाँच के लिए एक विशेष कमिटी बनाने की बात कही. श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा अंतर्गत चिल्फी जो की एक जंगली क्षेत्र है और वहां संरक्षित जाती के आदिवासी निवास करते हैं. कुछ दिनों पूर्व संरक्षित आदिवासी समाज के चिल्फी निवासी हरिश्चंद्र मरावी की आबकारी नियंत्रण कक्ष में संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गई थी जिसकी विशेष जाँच होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने चंदोरा थाना, सूरजपुर में, पुलिस प्रताड़ना से थाना मरवाही में, जिला गरियाबंद के थाना पांडुका में और मुंगेली क्षेत्र के उपजेल में संतुराम धृतलहरे की हत्या का मामला सदन में उठाते हुए कमेटी गठित कर उसकी निष्पक्ष जाँच करने की मांग की. उन्होंने कहा कि आए दिन प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएँ सामने आ रहीं हैं जो निंदनीय है. पुलिस जनता हो या कैदी उनकी सुरक्षा के लिए है लेकिन निरंतर हो रही इस प्रकार की घटनाएँ संदेहास्पद हैं. उन्होंने सदन में मामले का प्राथमिकता से संज्ञान लेते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की. Spread the love Post navigation कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के हाथो होगा करोडो की लागत से बनी अनुसूचित जनजाति कन्या शिक्षा परिसर ,पंजीयक कार्यालय सहित गौठानों लोकार्पण : कन्हैया अग्रवाल कबीरधाम जिले में हर्स उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया हरेली तिहार मंत्री और विधायक ने रस्सा खींच और नारियल फेंक खेल का आनंद लिया वनमंत्री ने छत्तीसगढ़ी व्यजन का स्वाद लिया विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्री वितरण किया गया हरेली तिहार के शुभ अवसर पर 33 गौठानों का हुआ लोकार्पण