Uncategorized
वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर करेंगे कन्या शिक्षा परिसर का लोकार्पण

कवर्धा : वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण तथा विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री मोहम्मद अकबर हरेली तिहार के अवसर पर नवनिर्मित अनुसूचित जनजाति कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव (महराजपुर) का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, महाराजपुर पंचायत की सरपंच श्रीमती सत्या बाई ओगरे, कन्या शिक्षा परिसर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री दलजीत सिंह पाहूजा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।




