कवर्धादुर्ग

भाजयुमो ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भाजयुमो ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

– अघोषित बिजली कटौती बंद नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

कवर्धा,बोड़ला- भारतीय जनता युवा मोर्चा बोड़ला ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अघोषित बिजली कटौती के विरोध में भाजयुमो ने अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
भाजयुमो बोड़ला के मंडल महामंत्री अमित वर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। दिन हो या रात घंटो तक बिजली बंद रहती है। इससे किसानो सहित आम लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यदि शीघ्र अघोषित बिजली कटौती को बंद कर समस्या का निराकरण नही किया तो आने वाले दिनों में भाजयुमो द्वारा सब स्टेशन, जोनल कार्यालय एवं डिवीजन कार्याल का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष लक्ष्मण सत्यवंशी, मंत्री राजेश साहू, नीलेश चंद्रवंशी, नितेश वर्मा, चंद्रिका निर्मलकर, सोहन साहू, मनीराम साहू, सोमनाथ धुर्वे, अजय यादव, पंचराम पटेल, दिलीप श्रीवास्तव सहित युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button