कवर्धादुर्ग

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की अगली बैठक के लिए पालन प्रतिवेदन 24 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की अगली बैठक के लिए पालन प्रतिवेदन 24 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश
कवर्धा, । कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने सभी विभाग प्रमुखों और मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों को परिपत्र जारी कर जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की आगामी बैठक में शासकीय सेवकों के हितों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए पिछली बैठक की कार्यवाही विवरण एवं पालन प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में 24 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। जारी परिपत्र में कहा गया है कि जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक अगले माह अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। बैठक की तिथि की अलग से सूचना दी जायेगी। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों एवं मान्यता प्राप्त शासकीय कर्मचारी संघों से अध्यक्षों-सचिवों को पिछली बैठक से संबंधित कार्यवाही विवरण एवं पालन प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में 24 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button