जिले के अंदर विभिन्न विभागों के 136 कर्मचारियों का स्थानांतरण कवर्धा /राज्य शासन के सामान्य प्रसासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतर नीति 2019 के तहत कबीरधाम जिले के अंदर विभिन्न विभागों के 136 कर्मचारियों का स्थानातरण जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से किया गया है।इनमे तृतीय श्रेणी के 131 और चतुर्थ श्रेणी के 5 कर्मचारी शामिल हैं। क्लेक्टर अवनीश कुमार शरण द्वारा जारी आदेश में राजस्व विभाग के 5, स्वास्थ्य विभाग के 6, आयुर्वेद विभाग के 2, महिला एवं बाल विकास विभाग के एक और शिक्षा विभाग के 122 कर्मचारी शामिल हैं।राजस्व विभाग के संतोष कुमार चंद्राकर सहायक ग्रेड 2 को तहसील कार्यालय कवर्धा से अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बोड़ला, रोहित कुमार चंद्राकर सहायक ग्रेड2 को बोड़ला से पंडरिया, दिनेश कुमार बंबोर्डे सहायक ग्रेड 2 को बोड़ला से कवर्धा, केवल सिंह बैगा सहायक ग्रेड 3 को पंडरिया से कवर्धा एवं चूड़ामणि राठिया भृत्य को तहसील कार्यालय कवर्धा से जिला कार्याल कवर्धा स्थानांतरित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के ज्ञानेश वर्मा सहायक ग्रेड 3 को पिपरिया से कवर्धा, वसुन्धरा ठाकुर स्टाफ नर्स को बोड़ला से कवर्धा, टेकलाल सिन्द्राम आर एच् ओ को गौरमटी से चिल्फी, ललिता मरकाम आर एच् ओ को कोयलरी से सोनपुरी, लक्ष्मी साहू फार्मासिस्ट को पांडातराई से पंडरिया एवं अनामिका मढ़ारिया नेत्र सहायक को बैजलपुर से रवेली स्थनाान्तरित किया गया है।आयुर्वेद विभाग के धनेश कुमार कौसिक फार्मासिस्ट को सूरजपुर से भाठकुंडेरी, विजय कुमार आगरे औषधालय सेवक को माड़मढ़ा से वीरेंद्रनगर और महिला एवं बाल विकास विभाग के सोनारिन बाई भृत्य को पंडरिया से कवर्धा स्थनान्तरित किया गया है। इसी तरह प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से शिक्षा विभाग के 122 कर्मचारियों का स्थानांतरण जिले के अंदर किया गया है।