कवर्धादुर्ग

समिति के सदस्यों को cmo  ने ट्री गार्ड प्रदान किया।

,समिति ने अब तक करीब320पौधे संरक्षित कर तैयार कर लिया है

कवर्धा,पंडरिया-नगर पंचायत पंडरिया द्वारा रविवार को पर्यावरण संरक्षण समित्ति को 25 नग ट्री गार्ड प्रदान किया।पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा नगर में विगत एक वर्ष से सड़क किनारे व तालाबों में पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है।जो पौधे अब 10 से 15 फिट तक बढ़ चुके हैं।समिति ने अब तक करीब 320 पौधे संरक्षित कर तैयार कर लिया है।पर्यावरण समित्ति के कार्यों को देखकर नगर पंचायत पंडरिया ने 50 नग ट्री गार्ड देने की बात कही है।जिसके तहत रविवार को 25 ट्री गार्ड प्रदान किया गया।शेष ट्री गार्ड भी जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा।समिति के सदस्य मोहन राजपूत ,गंगाधर राव व हमीद खान ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा हमारे समिति को लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है।उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में पौधों में पानी डालने के लिए टैंकर उपलब्ध कराया गया था,साथ cmo सुदेश सिंह ने व्यक्तिगत रूप से 5 ट्री गार्ड प्रदान किया था।नगर पंचायत द्वारा इस बार 50 ट्री गार्ड समिति को प्रदान किया जा रहा है।जिससे पौधा रोपण के लिए प्रोत्साहन व सुविधा मिलेगी।cmo श्री सुदेश सिंह ने बताया कि समिति का कार्य अत्यंत ही अनुकरणीय व सराहनीय है।इनके द्वारा समय निकालकर पूरे वर्ष भर पौधों की देखरेख व सुरक्षा की जा रही है।इस कार्य के लिए समिति को हर प्रकार की सुविधा व सहयोग प्रदान नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा।ट्री गार्ड प्रदान करते समय cmo श्री सिंह के अलावा समिति के गोविंद रजक,मुकेश कौशिक,अनुराग ठाकुर,चंद्रप्रकाश राजपूत,विक्रम सिंह उपस्थित थे।। -समिति के सदस्यों को cmo  ने ट्री गार्ड प्रदान किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button