भाजपा नीति मंच को मिली नई मजबूती** छत्तीसगढ़ की श्रीमती नौरीन शम्सी बनीं केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग की सदस्य** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

भाजपा नीति मंच को मिली नई मजबूती**
छत्तीसगढ़ की श्रीमती नौरीन शम्सी बनीं केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग की सदस्य**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा | छत्तीसगढ़
भाजपा नीति मंच केंद्रीय नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश की सक्रिय एवं कर्मठ भाजपा नेत्री श्रीमती नौरीन शम्सी को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
यह नियुक्ति भाजपा नीति मंच केंद्रीय संगठन के
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री कारी फत्तेउद्दीन कादरी जी
तथा
संगठन महामंत्री श्री हर्ष माहेश्वरी जी
के अनुमोदन उपरांत की गई है।
कवर्धा निवासी श्रीमती नौरीन शम्सी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर विषयों पर अब छत्तीसगढ़ की सशक्त आवाज़ केंद्र तक पहुंचेगी।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती नौरीन शम्सी ने कहा—
“केंद्रीय संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और कानूनी मर्यादाओं के साथ निभाऊंगी। यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं, बल्कि प्रदेश के पर्यावरण और भविष्य की सुरक्षा का दायित्व है।”
उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने बधाइयों का तांता लगा दिया है।
यह नियुक्ति न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।



