【पढ़ाई और खेलकूद में रुचि लेने का आव्हान】: उत्सव कार्यक्रम में जवाहर वार्ड 11 के पार्षद नितेश वर्मा ने बच्चों से मन लगाकर पढाई करने और खेलकूद मे भी रूचि लेने का आव्हान किया। बच्चों को प्रथम दिन से ही शिक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में शाला प्रवेश उत्सव एक बढ़िया माध्यम है।

बालोद:फुरकान खान,
बालोद ,शासकीय प्राथमिक कन्या शाला क्रमांक 1 जवाहर पारा में आज प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रवेशोत्सव के दौरान नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यालय में साल भर चलने वाले नवाचारी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया। इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत के अलावा गणवेश और किताब का वितरण भी किया गया। प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में पालकों को
प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित बच्चों को मिष्ठान का वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। प्रवेशोत्सव के आयोजन में प्रमुख रूप से जवाहर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद नितेश वर्मा, पालक समिति के अध्यक्ष जितेंद्र निर्मलकर, सदस्य हेमलता साहू, तोमिन बाई, मुंजन, बरखा, शशि नेताम, सुरेश नेताम और शाला के रोहित ठाकुर, के एल पटेल आदि उपस्थित रहे।
【पढ़ाई और खेलकूद में रुचि लेने का आव्हान】:
उत्सव कार्यक्रम में जवाहर वार्ड 11 के पार्षद नितेश वर्मा ने बच्चों से मन लगाकर पढाई करने और खेलकूद मे भी रूचि लेने का आव्हान किया। बच्चों को प्रथम दिन से ही शिक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में शाला प्रवेश उत्सव एक बढ़िया माध्यम है।
【स्कूल का किया निरीक्षण】:
वार्ड पार्षद ने पालक समिति के अध्यक्ष और सदस्यों सदस्यों सहित स्कूल में निर्माण कराए जा रहे वर्षाजल संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) और स्कूल में पूर्व निर्मित शौचालय का निरीक्षण किया। स्कूल में लड़के, लड़कियों और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण कराया है।
【पढ़ाई के प्रति उत्साह बढाने प्रवेश उत्सव का आयोजन】:
पालक समिति के अध्यक्ष जितेंद्र निर्मलकर ने बताया कि, पहली बार विद्यालय का रूख करने वाले बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और ललक बढ़ाने के लिए धूमधाम और त्यौहार की तरह शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया।
【बच्चों को होगी निःशुल्क कॉपी का वितरण】:
उपस्थित वार्ड पार्षद, पालक समिति और शिक्षकों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि, शाला को होने वाली आय से स्कूल में पढ़ने वाले बालक बालिकाओं को निःशुल्क कॉपी का भी वितरण किया जाएगा।




