बालोद जनपद पे लगातार चौथी बार भाजपा का कब्जा….
बालोद-जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत लगातार चौथी बार भाजपा का कब्जा भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी प्रेमलता साहू जनपद अध्यक्ष बने हैं भारतीय जनता पार्टी को 9 मत अवम कांग्रेस को 6 मत मिले वहीं एक मत निरस्त हो गया बालोद जनपद में भाजपा की जीत के बाद जश्न का माहौल है कार्यकर्ताओं द्वारा बालोद नगर में ढोल नगाड़ों के साथ विजय रैली निकाली गई। जनपद पंचायत बालोद में जीत का अपना रिकॉर्ड भाजपा ने कायम रखा और लगातार चौथी बार भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचित होकर आए हैं यह सीट कांग्रेस के लिए चिंतन का विषय बन गई है कांग्रेसका काफी प्रयास किया गया था परंतु वह अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष बैठा पाने में असमर्थ रहे।नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता साहू ने बताया कि यह उनकी नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है साथ ही उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद पर बैठने के साथ ही स्थानीय विकास का मुद्दा प्रमुख रहेगा साथ ही कार्यकर्ताओं से बैठकर विकास के मुद्दों पर चर्चा कर आगे बढ़ने की बात कही।





